फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: दोनों टीमों के लिए वही मौसम, वही मिजाज, फिर क्यों हुई टीम इंडिया की करारी हार?

Mon, 13 Aug 2018 06:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इंग्लैंड बनाम भारत
टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों दूसरे टेस्ट में एक पारी और 159 रन के विशाल अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे हैं। सीरीज का तीसरा टेस्ट 18 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए वही मौसम और वही मिजाज था। बावजूद इसके टीम इंडिया की करारी हार का जिम्मेदार किसे माना जाय? मौसम या बल्लेबाज। चलिए अगली स्लाइड में गौर करते हैंः
 
विज्ञापन

2 of 8
टीम इंडिया
इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट खेलने आई टीम इंडिया की हालत शुरू से ही खराब है। एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले टेस्ट में भी टीम इंडिया के टॉप और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे, सिर्फ कप्तान विराट को छोड़कर। वहीं, 'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भी टीम इंडिया का वहीं हाल हुआ।
विज्ञापन

3 of 8
lords rain
दरअसल, लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के पहले तक टीम इंडिया के बल्लेबाजों के बारे में कहा जा रहा था कि इंग्लैंड की हालात और मौसम ऐसे हैं कि वहां बल्लेबाजी करना काफी कठिन हैं। मगर पहले टेस्ट में तो इस तरह के हालात नहीं थे, बावजूद इसके विराट के अलावा सारे बल्लेबाज टांय-टांय फिस हो गए थे। 

4 of 8
विराट कोहली
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की पहली पारी 107 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 396/7 के स्कोर पर घोषित की। फिर टीम इंडिया की दूसरी पारी 130 रन पर ढेर हुई और इंग्लैंड की बढ़त दोगुनी हो गई।
विज्ञापन

5 of 8
सैम करन
चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी 357/6 से आगे बढ़ाई। वोक्स ने अपने कल के स्कोर में 17 रन का इजाफा किया। उन्होंने सैम करन (40) के साथ सातवें विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। हार्दिक पांड्या ने करन को शमी के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा और तभी इंग्लैंड ने अपनी पारी 396 रन पर घोषित कर दी। इंग्लैंड को 289 रनों की अहम बढ़त मिली। ग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को 137* और कुल चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन विकेट लिए। इशांत शर्मा को एक सफलता मिली।
विज्ञापन

6 of 8
जेम्स एंडरसन
289 रन की विशाल बढ़त का बोझ उठाकर दूसरी पारी में जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने आई तब मौसम भी वही था और पिच का मिजाज भी वही लेकिन मैच का रुख बदल गया। मुरली विजय को जेम्स एंडरसन ने बिना खाता खोले आउट किया। इसके साथ ही विजय के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वह दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट होने वाले छठे भारतीय ओपनर बन गए हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
जेम्स एंडरसन
वहीं, एंडरसन के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हुई। वह लॉर्ड्स के मैदान पर विकटों का शतक पूरा करने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। टीम इंडिया की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा आर अश्विन ने 33 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने चार-चार विकेट झटके। क्रिस वोक्स को दो सफलताएं मिली। 
विज्ञापन

8 of 8
team india test
बता दें कि पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड पहले से ही 2-0 से आगे हैं। अभी तीन मैच और खेले जाने हैं। माना कि मौसम और पिच का नुकसान टीम इंडिया के खिलाफ ही था, लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाज अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। टीम इंडिया के टॉप और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी और पिच पर डटकर खेलना होगा। सीरीज का तीसरा टेस्ट 18 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें