फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले सामने आई टीम इंडिया की चार कमजोरियां, क्या ऐसे बनेंगे चैंपियन?

Thu, 14 Mar 2019 12:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेले गए पांचवें और आखिरी मैच में भारतीय टीम को 35 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज 2-3 से गंवा दी। बता दें कि इस मैदान पर भारत ने 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त खाई है। वर्ल्ड कप से पहले ही इस हार ने टीम इंडिया की चार कमियों को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
ambati rayudu
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बाद चौथे नंबर पर एक मजबूत बल्लेबाजा का न होना टीम इंडिया की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी को कमजोर बनाता है। कुछ वक्त तक ऐसा माना जा रहा था कि अंबाती रायुडू इस नंबर पर बेहतर कर सकते हैं, लेकिन हालिया सीरीज में उनके खराब प्रदर्शन ने टीम की कमजोरियां उजागर कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
Yuzvendra and Kuldeep
भारतीय स्पिनर टीम इंडिया की सबसे बड़ी मजबूती हैं। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने पिछले दो साल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लेकिन हमारे दो भारतीय स्पिनर अपनी ही सरजमीं पर कंगारू लेग स्पिनर एडम जांपा से हार गए। इस सीरीज में उन्होंने 11 विकेट चटकाए। युजवेंद्र चहल ने तो इस सीरीज में सिर्फ एक ही मुकाबला खेला उसमें भी उन्होंने 80 रन लुटा दिए.

4 of 5
rohit dhawan
टीम इंडिया की जीत का दरवाजा बड़ी ओपनिंग साझेदारी के बिना खुलना मुश्किल है, ऐसे में रोहित शर्मा और शिखर धवन को अपनी जिम्मेदारी समझनी होंगी और वर्ल्ड कप में खुद को साबित करते हुए बड़े स्कोर करने होंगे। खासतौर पर शिखर धवन जो लगातार फ्लॉप होने के बाद एक बड़ा धमाका करके शांत हो जाते हैं, उन्हें संयम बरतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhuvneshwar kumar
भारत का पेस बॉलिंग अटैक भी इस टूर्नामेंट में काफी सुस्त नजर आया। खासतौर पर स्विंग स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार ने तो काफी निराश किया है। सिर्फ जसप्रीत बुमराह या मोहम्मद शमी के दम पर ही हर बार मैच जीतना मुमकिन नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें