फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: मुंबई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के विमान को वाटर कैनन सैल्यूट, विक्ट्री परेड में जोश में दिखे भारतीय

Thu, 04 Jul 2024 11:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय टीम ने मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड किया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया और ट्रॉफी के साथ ढेर सारी तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। आइए देखते हैं...
विज्ञापन
1 of 14
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विश्व विजेता भारतीय टीम मुंबई पहुंच चुकी है। सिर्फ भारतीय खिलाड़ी को प्यार नहीं मिल रहा, बल्कि जिस फ्लाइट से टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई पहुंचे, उसे मुंबई एयरपोर्ट पर वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया। इस खास जेस्चर के जरिये एयरपोर्ट अथॉरिटी ने चैंपियन भारतीय टीम के प्रति अपना सम्मान जताया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 14
भारतीय टीम - फोटो : Screen Grab
भारतीय टीम जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकली, भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने की वजह से खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से बाहर निकलने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

3 of 14
जय शाह रोहित के बगल में बैठे नजर आए - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के साथ ही बीसीसीआई के पदाधिकारी भी मुंबई पहुंचे। बीसीसीआई के सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला मुंबई एयरपोर्ट से निकले। एयरपोर्ट से निकली बस में जय शाह रोहित के बगल वाली सीट पर बैठे नजर आए। 

4 of 14
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ मुंबई एयरपोर्ट के बाहर आए और उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। हार्दिक के हाथों में ट्रॉफी देखकर प्रशंसक काफी खुश हुए। हार्दिक ने फैंस की ओर ट्रॉफी लहराया। दरअसल, हार्दिक को अब से कुछ महीने पहले ही मुंबई में काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनकर आए हार्दिक को किसी ने पसंद नहीं किया था और वानखेड़े स्टेडियम में फैंस ने उनकी आलोचना की थी। अब जब वह विश्व कप ट्रॉफी लेकर बाहर आए तो फैंस ने उन्हें चीयर किया।
विज्ञापन

5 of 14
मरीन ड्राइव का हाल - फोटो : BCCI
मरीन ड्राइव पर भारी भीड़ जमा थी। हजारों की संख्या में फैंस मरीन ड्राइव पर विजय जुलूस के लिए मौजूद रहे। भारतीय टीम यहीं से होते हुए वानखेड़े स्टेडियम पहुंची।
विज्ञापन

6 of 14
विक्ट्री परेड - फोटो : ICC
शाम करीब साढ़े सात बजे विक्ट्री परेड की शुरुआत हुई। भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ नीले रंग की खुली बस में चढ़कर हजारों फैंस के सामने आए और विक्ट्री परेड की शुरुआत की। 2007 के बाद इस विक्ट्री परेड को देखकर भारतीय फैंस भावुक हो गए।
विज्ञापन

7 of 14
भारतीय टीम विजय जुलूस - फोटो : Screen Grab
विक्ट्री परेड के दौरान विराट और रोहित ने साथ ट्रॉफी उठाई। इन दोनों ने फैंस को चीयर करने का मौका दिया। दोनों ही खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया है। ऐसे में फैंस इन दोनों को साथ ट्रॉफी उठाते देखने के लिए बेताब थे। 

टीम इंडिया को मिली 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी

8 of 14
भारतीय टीम - फोटो : PTI

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचते ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर डांस किए। जिसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने फैंस को भी संबोधित किया। बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया।

9 of 14
भारतीय टीम - फोटो : ICC

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने गुरुवार को यहां टीम के सम्मान समारोह के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों के सामने खुलासा किया कि उन्होंने 15 साल में कभी भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इतना भावुक होते नहीं देखा था जिन्होंने टी20 विश्व कप जीत के बाद डबडबायी आंखों से उन्हें गले लगा लिया था।

कोहली ने खुली बस में यादगार ‘विक्ट्री परेड’ के बाद आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कहा, ‘‘15 साल में यह पहली बार है जब मैंने रोहित को इतना भावुक होते देखा है। जब हम (केनसिंग्टन ओवल में) सीढ़ियां चढ़ रहे थे तो वह रो रहे थे और मैं भी रो रहा था।'

10 of 14
भारतीय टीम - फोटो : ICC
कोहली जब 21 साल के थे तो उन्होंने इसी मैदान पर कहा था कि 21 वर्षों तक भारतीय क्रिकेट का भार उठाने वाले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को अपने कंधों पर उठाना बिलकुल उचित है।

11 of 14
भारतीय टीम - फोटो : PTI
कोहली ने पिछले हफ्ते ट्रॉफी जीतने के बाद क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने इस मैदान पर खड़े होकर उम्मीद जताई कि उन्होंने और उनके कप्तान ने 15 वर्षों तक जिम्मेदारी उठाने और ट्राफी देश में लाने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

12 of 14
विराट और रोहित - फोटो : ICC
कोहली ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने (रोहित और मैंने) जिम्मेदारी उठाई है और ट्रॉफी यहां (वानखेड़े) वापस लाने से बेहतर कुछ नहीं है।' उन्हें फाइनल की पारी के ब्रेक के दौरान पता था कि यह उनका आखिरी मैच था।

13 of 14
भारतीय टीम - फोटो : ICC
कोहली ने कहा, 'मैच आधा खत्म होने के बाद मैं जानता था कि अब समय आ गया है कि अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।' 2011 में वह टीम के सबसे कम उम्र के सदस्य थे, उन्होंने सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और युवराज सिंह को भावुक होते हुए देखा था और शायद उन्हें इनका भावनात्मक होना समझ में नहीं आया। लेकिन अब वह इसे अच्छी तरह समझ सकते हैं।
विज्ञापन

14 of 14
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : Narendra Modi Twitter
उन्होंने कहा, 'मैं उस रात (2011 विश्व कप जीतने के बाद) सीनियर खिलाड़ियों की भावनाओं को समझ नहीं पाया था जब वे रोने लगे थे लेकिन अब मैं इन्हें समझ सकता हूं।' कोहली ने तुरंत जवाब दिया, 'मैं अभी तुरंत इस पर हस्ताक्षर करूंगा। बुमराह जैसा खिलाड़ी एक पीढ़ी में पैदा होता हैं और हमें खुशी है कि वह हमारे लिए खेलता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें