फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: वापसी के बाद ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा की पहली तस्वीर सामने आई, गले में मेडल पहने दिखे सभी खिलाड़ी

Thu, 04 Jul 2024 10:38 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने शनिवार को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था।
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर भारतीय टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। विश्वविजेता टीम के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था जिससे रोहित शर्मा की सेना, सपोर्टिंग स्टाफ और मीडियाकर्मी स्वदेश लौटे। दरअसल, वर्ल्ड चैंपियन टीम तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे हुए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने तत्परता दिखाते हुए उनकी वापसी का इंतजाम किया और गुरुवार सुबह छह बजे भारतीय टीम दिल्ली पहुंच गई।
विज्ञापन

2 of 7
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
भारत ने 17 साल बाद जीता खिताब
भारत ने शनिवार को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

हम यहां आपको तस्वीरों के जरिए भारतीय टीम के होटल पहुंचने तक की पूरी जानकारी दे रहे हैं...
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली-सू्र्यकुमार यादव-युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI/ANI
सुबह छह बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची रोहित शर्मा की सेना
बीसीसीआई की स्पेशल फ्लाइट से टीम इंडिया 16 घंटों के लंबे सफर के बाद सुबह छह बजे दिल्ली पहुंची। यहां खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। इसकी तस्वीरें भी सामने आईं।

4 of 7
परिवार के साथ रोहित शर्मा - फोटो : PTI
परिवार के साथ पहुंचे रोहित
भारतीय टीम को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ आईटीसी मौर्य होटल पहुंचे। यहां उन्हें उनकी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ देखा गया।
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : ANI
कोहली भी पहुंचे
विराट कोहली भी होटल पहुंच चुके हैं। उनका पूरा परिवार उनके स्वागत में होटल पहुंचा है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

6 of 7
यशस्वी जायसवाल-सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI

जायसवाल-सूर्या पहुंचे दिल्ली
होटल से यशस्वी जायसवाल की तस्वीर भी सामने आई। वह इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, विश्व विजेता टीम का वह हिस्सा थे। वहीं, सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी के साथ होटल पहुंचे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
मुंबई में टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के विजयी परेड के लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम
विजयी टीम नई दिल्ली से आने के बाद दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह के बाद एक खुली बस रोड शो में भाग लेगी। अधिकारी ने कहा कि विजय जुलूस शाम पांच से सात बजे के बीच नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसकों के इकट्ठा होने की उम्मीद है, इसलिए पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरी सावधानी बरत रही है। अधिकारी ने कहा कि नरीमन पॉइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच मरीन ड्राइव पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें