फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: 'विराट के खिलाफ रणनीति बनाएंगे...', भारत के खिलाफ मैच से पहले कोहली से डरे बाबर आजम, कही यह बात

Mon, 06 May 2024 07:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि विराट कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं और अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में उनके बल्ले पर लगाम लगाने के लिए रणनीति जरूर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
विराट और बाबर - फोटो : ICC/ACC
आईपीएल 2024 के तुरंत बाद टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेलेगी। वहीं, इसी मैदान पर नौ जून को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस मैच से पहले चलने वाले वाक द्वंद्व पर भी सभी की नजरें होती हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का भारत के खिलाफ मैच और विराट को लेकर बयान सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
विराट और बाबर - फोटो : ICC/ACC
पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि विराट कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं और अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में उनके बल्ले पर लगाम लगाने के लिए रणनीति जरूर बनाई जाएगी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया कि क्या वह शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली के खिलाफ रणनीति बनाएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में विरोधी के टीम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ रणनीति बनाई ही जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
विराट और बाबर - फोटो : ICC/ACC
उन्होंने कहा, 'हम दूसरी टीमों के सभी 11 खिलाड़ियों के खिलाफ रणनीति बनाते हैं। हमें न्यूयॉर्क के हालात के बारे में ज्यादा पता नहीं है, लेकिन वह (कोहली) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और हम उनके खिलाफ भी रणनीति बनाएंगे।' बाबर ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान की वनडे-टी20 टीम के नए मुख्य कोच गैरी कर्स्टन के आने से टीम के प्रदर्शन ग्राफ ऊपर बढ़ेगा।

4 of 5
विराट और बाबर - फोटो : ICC/ACC
कर्स्टन को दो साल के लिए पाकिस्तान का मुख्य कोच बनाया गया है। उनके कोच रहते भारत ने 2011 वनडे विश्व कप जीता था। वह 2008 से 2011 तक भारत के और 2011 से 2013 तक दक्षिण अफ्रीका के कोच रहे हैं। बाबर ने कहा, 'कर्स्टन काफी अनुभवी कोच हैं। उनकी मौजूदगी से हमें फायदा मिलेगा। वह विश्व कप की रणनीति बनाने में काफी रूचि ले रहे हैं और टीम प्रबंधन के साथ रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैरी कर्स्टन और बाबर आजम - फोटो : Cricket South Africa/ICC
बाबर ने यह भी कहा कि टीम में कप्तानी को लेकर कोई मतभेद नहीं हैं और वह दूसरी बार कमान संभालकर रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, 'मैने बतौर कप्तान पहले भी अपने खिलाड़ियों के दम पर कामयाबी पाई और इस बार भी कुछ बदला नहीं है। हमारे लिए अहम यह है कि बोर्ड पूरी तरह से हमारे साथ है।' पाकिस्तान क्रिकेट ने सोमवार को टी20 विश्व कप के लिए टीम की नई जर्सी लॉन्च की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें