अफगानिस्तान की इस जीत से ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे की राह थोड़ी कठिन हो गई है और उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत के खिलाफ सोमवार को होने वाले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर आठ चरण के ग्रुप एक की दौड़ को दिलचस्प बना दिया है। अफगानिस्तान ने भारी उलटफेर करते हुए वनडे विश्व कप की चैंपियन टीम को मात दी। अफगानिस्तान की इस जीत से ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे की राह थोड़ी कठिन हो गई है और उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत के खिलाफ सोमवार को होने वाले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी ओर, लगातार दो जीत से तालिका में मजबूत दिख रही भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह बिना किसी परेशानी के शान से सेमीफाइनल में पहुंचे। आइए जानते हैं कि ग्रुप एक से कौन सी दो टीमें अंतिम चार में पहुंचने की प्रबल दावेदार दिख रही हैं और कैसा है सेमीफाइनल का गणित?
विज्ञापन
2 of 5
टी20 विश्व कप
- फोटो : Afghanistan cricket board
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के जीतने पर कौन होगा आगे?
अगर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें अपने-अपने मैच जीतने में सफल रहीं तो भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के एक समान चार-चार अंक हो जाएंगे। बांग्लादेश की राह पहले ही लगभग समाप्त हो चुकी है, इसलिए उसका आगे बढ़ना काफी कठिन है। अगर ऑस्ट्रेलिया रनों के लिहाज से जीतने में सफल रही तो अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 36 रन के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी जिससे वह नेट रन रेट के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से आगे रह सके। अगर ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य का पीछा करते हुए जीती और अगर अफगानिस्तान को 160 रन का लक्ष्य मिला तो उसे वो मुकाबला 15.4 ओवर के अंदर जीतना होगा। भारत का नेट रन रेट फिलहाल 2.425 का है और वह शीर्ष पर है। भारत को दौड़ से बाहर करने के लिए ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को अपने मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को भारत को 41 रनों से हराना होगा, जबकि अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 83 रनों से जीत दर्ज करनी होगी जिससे ये दोनों नेट रन रेट के मामले में भारत से आगे पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : BCCI
भारत-बांग्लादेश जीते तो किसे नुकसान?
अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो वह छह अंक लेकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि अन्य तीन टीमों के एक समान अंक हो जाएंगे। उस हिसाब से नेट रन रेट दूसरी टीम का भविष्य तय करेगा। बांग्लादेश और अफगानिस्तान की तुलना में ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट अच्छा है। अगर अफगानिस्तान एक रन से हारी तो उसे प्रार्थना करनी होगी कि भारत ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराए जिससे अफगानिस्तान का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर रहे। बांग्लादेश को तालिका में आगे बढ़ने के लिए अफगानिस्तान को 31 रनों से हराना होगा और दुआ करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया अपना मैच कम से कम 55 रनों से हारे। इस तरह बांग्लादेश की टीम तालिका में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है।
4 of 5
टी20 विश्व कप
- फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जीते, तो अफगानिस्तान होगा बाहर?
अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली और बांग्लादेश अफगानिस्तान को हराने में सफल रहा तो भारत और ऑस्ट्रेलिया चार-चार अंक लेकर सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगे, जबकि अफगानिस्तान और बांग्लादेश के दो-दो अंक ही रहेंगे।
भारत और अफगानिस्तान की जीत कंगारूओं को पड़ेगी भारी
भारत ने अगर ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया और फिर अफगानिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहा तो भारत और अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और ऑस्ट्रेलिया का सफर सुपर आठ चरण में ही थम जाएगा। इस स्थिति में भारत के छह अंक होंगे और अफगानिस्तान चार अंकों के साथ ग्रुप एक में दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम चार के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।