T20 World Cup 2021: धोनी विराट कोहली, रोहित शर्मा और शास्त्री के साथ प्लान बनाते दिखे। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी है। ऐसे में विराट एंड कंपनी को उनके रहने का फायदा जरूर होगा।
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वार्म अप मैच: ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दूसरा वार्म अप मैच खेल रहा है। टीम इंडिया का यह आखिरी वार्म अप मैच है। इसके बाद टीम 24 अक्तूबर को अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान को अब डरने की जरूरत है, क्योंकि टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम में मेंटर महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) मौजूद हैं।
विज्ञापन
गुरुमंत्र से पंत करेंगे कमाल?
2 of 6
पंत और धोनी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान को डरने की जरूरत इसलिए है, क्योंकि धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप मैच से पहले और बीच में काफी एक्टिव दिखे। इस दौरान वे 'शिष्य' ऋषभ पंत को भी गुर सिखाते नजर आए। धोनी ने पंत को बाउंड्री लाइन के बाहर विकेटकीपिंग का गुर सिखाया। इस दौरान माही उन्हें नीचे वाले थ्रो पर बॉल को कलेक्ट करना और उसे विकेट पर हिट करना सिखा रहे थे।
विज्ञापन
पंत की विकेटकीपिंग निखर सकती है
3 of 6
पंत को विकेटकीपिंग का गुर सिखाते धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी पंत को थ्रो को कलेक्ट कर कैसे स्टंप पर हिट करना इसलिए सिखा रहे थे, क्योंकि पंत कई बार विकेट के आगे से गेंद कलेक्ट कर लेते हैं और इस वजह से उन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है। पंत कई बार तेजी के चक्कर में विकेट पर हिट करने से चूक जाते हैं और गेंद स्टंप के बगल से निकल जाती है। ऐसे में धोनी ने गेंद कलेक्ट कर स्टंप पर कैसे भिड़ाना है, इसके बारे में जानकारी दी।
धोनी के रहने से युवा खिलाड़ियों को फायदा
4 of 6
पांड्या को बल्लेबाजी का गुर सिखाते धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने इसके साथ ही पंत को एक स्टंप लगाकर हिट करना भी सिखाया। माही विश्व के बेहतरीन विकेटकीपर्स में से एक माने जाते हैं। उनके नाम कई विश्व कीर्तिमान स्थापित हैं। ऐसे में पंत को उनसे बेहतर सीख कोई नहीं दे सकता। पंत भी इस मौके का जमकर फायदा उठाना चाहेंगे।
विज्ञापन
विराट, रोहित के साथ रणनीति बनाते दिखे धोनी
5 of 6
रवि शास्त्री, रोहित शर्मा, विराट कोहली से बात करते धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप मैच से पहले धोनी टीम के साथ रणनीति बनाते भी दिखे थे। ऐसा लग रहा था जैसे हेड कोच रवि शास्त्री की जगह वह खुद टीम को विश्व विजेता बनने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। माही इस दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और शास्त्री के साथ प्लान बनाते दिखे। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी है। ऐसे में विराट एंड कंपनी को उनके रहने का फायदा जरूर होगा।
धोनी ने साथ ही खराब फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या को भी बल्लेबाजी का गुर सिखाया। वे मैच से पहले फील्ड में पांड्या को पुल शॉट और डिफेंसिव शॉट के बारे में सीख देते देखे गए। पांड्या काफी समय से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बतौर बल्लेबाज मैच फिनिशर के रूप में मौका मिल सकता है।