फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Test Cricket: सूर्यकुमार की नजर टेस्ट टीम में वापसी पर, आगामी घरेलू टूर्नामेंट्स को लेकर बनाया है मास्टर प्लान

Tue, 27 Aug 2024 01:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

33 वर्षीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को उम्मीद है कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे और उनका मानना है कि घरेलू क्रिकेट खेलने से उनके लिए दरवाजे खुल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 3
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आगामी बुची बाबू टूर्नामेंट और दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर भारत की टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं। इस 33 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत की टेस्ट प्लेइंग इलेवन में वापसी करने के लिए पूरी कोशिश करने की ठानी है और कहा है कि लाल गेंद का क्रिकेट हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। सूर्यकुमार ने फरवरी 2023 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट से भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था। वह केवल 8 (20) रन बना सके थे और चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। अब सूर्यकुमार बुची बाबू टूर्नामेंट और दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के साथ सफेद जर्सी में वापसी करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, 'लाल गेंद का क्रिकेट हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है। जब मैं मुंबई के मैदानों में बड़ा हुआ और बहुत सारे स्थानीय क्रिकेट खेले, तो मैंने लाल चेरी के साथ खेलना शुरू कर दिया। सबसे लंबे प्रारूप के लिए प्यार वहीं से शुरू हुआ और हमेशा रहा है। मैंने 10 साल से भी अधिक समय से कई प्रथम श्रेणी मैचों में हिस्सा लिया है और मैं अब भी इस प्रारूप में खेलने का लुत्फ उठाता हूं। इसके बारे में कोई सवाल ही नहीं है और इसलिए मैं दलीप ट्रॉफी से पहले बुची बाबू टूर्नामेंट खेलने आया हूं।
विज्ञापन

2 of 3
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
सूर्यकुमार का टेस्ट में वापसी का लक्ष्य
इस 33 वर्षीय बल्लेबाज को उम्मीद है कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे और उनका मानना है कि घरेलू क्रिकेट खेलने से उनके लिए दरवाजे खुल सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा मुंबई के लिए खेलने का मौका तलाशता रहूंगा, भले ही यह प्रथम श्रेणी हो या बुची बाबू जैसा टूर्नामेंट। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पहले भी इस प्रतियोगिता में खेल चुके हैं और आगे भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।' भारतीय खिलाड़ियों के लिए आगामी घरेलू सीजन महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि भारतीय टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। इसके बाद आने वाले महीनों में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
'मैं उस स्थान को फिर से अर्जित करना चाहता हूं'
उन्होंने कहा, 'ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अपनी जगह बनाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है और मैं भी यह स्थान फिर से हासिल करना चाहता हूं। मैंने भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू किया। उसके बाद मैं भी चोटिल हो गया। बहुत सारे लोग थे जिन्हें मौका मिला और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया। वे अभी इस मौके के हकदार हैं।' इस साल अभी 10 टेस्ट मैच और खेले जाने हैं। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी शामिल है। सूर्यकुमार ने कहा, 'आगे अगर मुझे खेलना है तो भी मैं स्वचालित रूप से खेलूंगा। यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। अभी मेरे दिमाग में बुच्ची बाबू टूर्नामेंट खेलना, दलीप ट्रॉफी खेलना और फिर देखना है कि क्या होता है, लेकिन हां मैं वास्तव में आगे के बारे में सोच रहा हूं। अभी 10 टेस्ट मैच बाकी हैं और मैं लाल गेंद से खेलने को लेकर उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें