फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना की कैसे होगी टीम इंडिया में वापसी? रणजी ट्रॉफी में फिर हुए फ्लॉप

Mon, 20 Nov 2017 08:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
सुरेश रैना
टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे सुरेश रैना मौजूदा समय में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और वो रणजी ट्रॉफी में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में रैना का फ्लॉप शो जारी है। कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मैच में रैना बिना खाता खोले आउट हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
इंडिया ब्लू टीम के कप्तान सुरेश रैना शाट खेलते हुए - फोटो : अमर उजाला
मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में रैना दूसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। रैना के खराब फॉर्म का आलम यह है कि मौजूदा रणजी सीजन में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर सिर्फ 33 रन हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुरेश रैना - फोटो : ESPN
रैना के मौजूदा रणजी सीजन के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 9 पारियों में 11।67 के औसत से महज 105 रन बनाए हैं। इस सीजन में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक असम के खिलाफ (33,0), रेलवे के खिलाफ (6 और 29), महाराष्ट्र के खिलाफ (0 और 5), दिल्ली के खिलाफ (10 और 16) रन ही बनाए हैं। 30 वर्षीय रैना के खराब फॉर्म को देखते हुए एक बात तो साफ़ है कि टीम इंडिया में उनकी वापसी बहुत मुश्किल है। अगर रैना को राष्ट्रीय टीम में वापसी करना है तो उन्हें घरेलू टूर्नामेंट में ढेरो रन बनाना होंगे।

4 of 5
सुरेश रैना - फोटो : ESPN
रैना वन-डे में टीम इंडिया से 2 साल से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी वन-डे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वन-डे रिकॉर्ड की बात करें, तो उन्होंने 223 मैचों में 35.46 के औसत से 5,568 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक, 36 अर्धशतक निकले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरेश रैना
वहीं उन्होंने आखिरी टी20 मैच 1 फरवरी, 2017 को खेला था। इसके बाद से वो टी20 टीम से भी बाहर हैं। रैना ने टी20 में भारत के लिए अब तक 65 मैच खेले हैं। इस दौरान रैना ने 29.70 के औसत और 132.96 के स्ट्राइकरेट से 1,307 रन बनाए हैंय़ टी20 में रैना के नाम 1 शतक, 4 अर्धशतक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें