राजस्थान रॉयल्स टीम के सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का मानना है कि उनकी टीम के साथी और इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
स्टीव स्मिथ
- फोटो : file photo
बॉल टेंपरिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए कमर कस चुके स्मिथ ने कहा कि वह बटलर जैसे बल्लेबाज के साथ खेलकर खुश हैं, क्योंकि वह मध्यक्रम में काफी कुछ आसान बना देते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
steve smith
स्मिथ ने सोशल मीडिया पर कहा, 'बटलर के साथ खेलना शानदार अनुभव होगा। उनके साथ बल्लेबाजी से मेरे लिए कई चीजें आसान हो जाती हैं। वह एक रोमांचक खिलाड़ी हैं।'
आईपीएल के 12वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम अपना पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में 26 मार्च को खेलेगी। राजस्थान की टीम ने शेन वॉर्न की कप्तानी में 2008 में यह खिताब जीता था।