फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs MI Highlights: कैमरन ग्रीन ने मुंबई को हैदराबाद पर दिलाई जीत, आखिरी ओवर में अर्जुन तेंदुलकर का कमाल

Wed, 19 Apr 2023 12:01 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

इस हार के साथ ही सनराइजर्स की जीत का क्रम टूट गया। उसे पिछले दो मुकाबलों में सफलता मिली थी, लेकिन वह जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। वहीं, मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है।
विज्ञापन
1 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 16वें सीजन के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को उसके होमग्राउंड पर 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने दो अंक हासिल कर लिए। उसके अब पांच मैचों में छह अंक हो गए हैं। रोहित शर्मा की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद की यह तीसरी हार है और वह अंक तालिका में नौवें पायदान पर है।
विज्ञापन

2 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

3 of 10
रिले मेरेडिथ ने शानदार गेंदबाजी की - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई की लगातार तीसरी जीत
इस हार के साथ ही सनराइजर्स की जीत का क्रम टूट गया है। उसे पिछले दो मुकाबलों में सफलता मिली थी, लेकिन वह जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। वहीं, मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है।

4 of 10
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
अंतिम ओवर में अर्जुन ने 20 रन बचाए
सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में 20 रनों की आवश्यकता थी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने युवा अर्जुन तेंदुलकर को गेंदबाजी के लिए बुलाया। अर्जुन ने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया और सिर्फ चार रन दिए। उनके इस ओवर में दो विकेट भी गिरे। दूसरी गेंद पर अब्दुल समद रनआउट हो गए और पांचवीं गेंद पर अर्जुन तेंदुलकर ने भुवनेश्वर कुमार को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर सनराइजर्स की पारी को समेट दिया।
विज्ञापन

5 of 10
विकेट लेने के बाद अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
अर्जुन को मिली पहली सफलता
आईपीएल में अर्जुन को पहली सफलता मिली है। अर्जुन ने 2.5 ओवर में 18 रन दिए। उन्हें एक सफलता मिली। उन्हें पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला था। तब अर्जुन ने दो ओवर में 17 रन दिए थे। उन्होंने दोनों मैचों में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है।
विज्ञापन

6 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स के बल्लेबाज फेल
सनराइजर्स के लिए पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। मयंक अग्रवाल ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 48 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए। एडेन मार्करम ने 22, मार्को यानसेन ने 13 और वाशिंगटन सुंदर ने 10 रन बनाए। हैरी ब्रूक नौ, राहुल त्रिपाठी सात और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

7 of 10
अब्दुल समद - फोटो : IPL/BCCI
अब्दुल समद ने किया निराश
अब्दुल समद से आखिरी ओवरों में टीम को विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन वह 12 गेंद पर नौ रन ही बना सके। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ और पीयूष चावला ने दो-दो विकेट लिए। अर्जुन तेंदुलकर और कैमरन ग्रीन को एक-एक सफलता मिली।

8 of 10
कैमरन ग्रीन - फोटो : IPL/BCCI
17.50 करोड़ के कैमरन ग्रीन चमके
मुंबई की बात करें तो उसके सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन ने बनाए। ग्रीन ने 40 गेंद पर नाबाद 64 रन की पारी खेली। उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस बार नीलामी में 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। ग्रीन ने मुंबई फ्रेंचाइजी के फैसले को सही साबित करते हुए आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने एक विकेट भी लिया। ग्रीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

9 of 10
ईशान किशन - फोटो : IPL/BCCI
किशन, तिलक और रोहित ने तेजी से बनाए रन
ईशान किशन ने 31 गेंद पर 38 और तिलक वर्मा ने 17 गेंद पर 37 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंद पर 28 और टिम डेविड ने 11 गेंद पर 16 रन का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव सात रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स के लिए मार्को यानसेन ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

10 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
रोहित शर्मा ने हासिल की खास उपलब्धि
रोहित शर्मा ने अपनी छोटी पारी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने आईपीएल में अपने छह हजार रन पूरे कर लिए। रोहित के आईपीएल के 232 मैचों में 6014 रन हो गए। रोहित शर्मा छह हजार से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। रोहित शर्मा ने विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में खुद को शामिल कर लिया। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं। उन्होंने 228 मैच में 6844 रन बनाए हैं। शिखर धवन के 210 मैच में 6477 और डेविड वॉर्नर के 167 मैच में 6109 रन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें