फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs KKR: कोलकाता नौ रन से जीता; सनराइजर्स को मिली छठी हार, अंतिम 30 गेंद में जीत के लिए नहीं बना पाए 38 रन

Fri, 05 May 2023 12:37 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता ने नौ विकेट पर 171 रन बनाए। एक समय हैदराबाद को 30 गेंद में 38 रन चाहिए थे, लेकिन सनराइजर्स आठ विकेट पर 166 रन ही बना पाए। कोलकाता की यह चौथी जीत रही।
विज्ञापन
1 of 8
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : अमर उजाला
सनराइजर्स हैदराबाद को अंतिम ओवर में नौ रन की जरूरत थी। गेंद मैन ऑफ द मैच वरुण चक्रवर्ती के हाथ में थी और सामने अब्दुल समद थे। यहां वरुण ने एक बार फिर दिखाया कि उन्हें मिस्ट्री स्पिनर क्यों कहा जाता है। उन्होंने तीसरी गेंद पर न सिर्फ समद (21) को आउट किया बल्कि ओवर में सिर्फ तीन रन देकर कोलकाता नाइटराइडर्स को पांच रन से रोमांचक जीत दिलाई।
विज्ञापन

2 of 8
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI
कप्तान नीतीश राणा (42) और रिंकू सिंह (46) के बीच चौथे विकेट के लिए निभाई गई 40 गेंद में 61 रन की साझेदारी की बदौलत कोलकाता ने नौ विकेट पर 171 रन बनाए। एक समय हैदराबाद को 30 गेंद में 38 रन चाहिए थे, लेकिन सनराइजर्स आठ विकेट पर 166 रन ही बना पाए। कोलकाता की यह चौथी जीत रही।
विज्ञापन

3 of 8
राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स का शीर्ष क्रम ढहा
172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मयंक अग्रवाल ने 11 गेंद में 18 रन बनाकर हैदराबाद को तेज शुरुआत दी, लेकिन तीसरे ही ओवर में वह हर्षित राणा का शिकार बन गए। अभिषेक शर्मा (9) भी जल्द आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी ने छठे ओवर में रसेल पर दो चौके और छक्का लगाया, लेकिन इसी ओवर में वह नौ गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो गए। अगले ओवर में हैरी ब्रूक (0) के आउट होने पर हैदराबाद का स्कोर चार विकेट पर 54 रन हो गया।

4 of 8
हेनरिच क्लासेन और एडेन मार्करम - फोटो : IPL/BCCI
मार्करम और क्लासेन ने की 70 रन की साझेदारी
चार विकेट गिरने के बाद एडेन मार्करम और क्लासेन ने पारी को संभाला। दोनों ने 47 गेंद में 70 रन की साझेदारी की। क्लासेन मुखर होकर खेल रहे थे। उन्होंने 20 गेंद में 36 रन एक चौके और तीन छक्कों की मदद से बनाए। उन्होंने शार्दुल ठाकुर ने आउट किया।
विज्ञापन

5 of 8
एडेन मार्करम - फोटो : IPL/BCCI
मार्करम के अजीबो-गरीब स्ट्रोक से पल्टी बाजी
अंतिम 5 ओवर में हैदराबाद को 38 रन चाहिए थे। कप्तान मार्करम क्रीज पर थे और अब्दुल समद उनका साथ दे रहे थे। लग रहा था दोनों आसानी से टीम को जीत की ओर ले जाएंगे, लेकिन यहां मार्करम वैभव अरोड़ा की गेंद पर अजीबो-गरीब स्ट्रोक लगाकर लॉंग ऑफ पर कैच हो गए। उन्होंने 40 गेंद में 41 रन बनाए। उनके आउट होने पर हैदराबाद को 19 गेंद में 27 रन बनाने थे।
विज्ञापन

6 of 8
मार्को यानसेन - फोटो : IPL/BCCI
यानसेन ने अपने पहले ओवर में लिए दो विकेट
इससे पहले केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज का फैसला लिया। मार्को यानसेन ने रहमानुल्लाह गुरबाज को गोल्डन डक (पहली गेंद पर शून्य) का शिकार बनाया। इसी ओवर में उन्होंने वेंकटेश अय्यर (7) को विकेट के पीछे क्लासेन के हाथों कैच कराया। लंबे समय बाद खेलने आए कार्तिक त्यागी ने ओपनर जेसन रॉय (20) को भी पवेलियन भेज दिया। पावरप्ले में केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 49 रन था।
विज्ञापन

7 of 8
नीतीश राणा और रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के अंतिम 5 ओवर में बने 42 रन
नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने तीन विकेट गिरने के बाद केकेआर को संभाला। दोनों ने 40 गेंद में 61 रन की साझेदारी की। राणा ने कार्तिक त्यागी की ओर से फेंके गए 10वें ओवर में चौका और दो छक्के लगाए। 11वें ओवर में मार्करम ने राणा का अपनी गेंद पर पीछे भागते हुए कैच लिया। राणा ने 31 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए।
विज्ञापन

8 of 8
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI
रिंकू ने कोलकाता को 170 रन के पार पहुंचाया
आंद्रे रसेल ने 15 गेंद में दो छक्कों, एक चौके की मदद से 24 रन बनाए, लेकिन वह भी 15वें ओवर में आउट हो गए। 15 ओवर में केकेआर ने पांच विकेट पर 129 रन बनाए थे और रिंकू क्रीज पर थे। हालांकि, दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। अंतिम पांच ओवर में केकेआर ने सिर्फ 42 रन बनाए और चार विकेट खोए। अंतिम ओवर में टी नटराजन ने सिर्फ तीन रन दिए और दो विकेट लिए। रिंकू भी इसी ओवर में 35 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें