हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का जायजा लेते अवनीश अवस्थी
- फोटो : अमर उजाला
आज से उड़ान भरेगा पूर्वांचल : पीएम मोदी करेंगे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
प्रदेश के नौ जिलों को जोड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस का सुल्तानपुर के कूरेभार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही अपेक्षाकृत पिछड़े इलाके पूर्वांचल को विकास के पंख लग जाएंगे। एक्सप्रेस-वे के नजदीकी क्षेत्रों में उद्योगों के विकास के साथ शैक्षणिक व स्वास्थ्य संस्थान, वाणिज्यिक केंद्र खुलने से विकास के साथ रोजगार की नई राह भी खुलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
शताब्दी समागम: पीएम मोदी करेंगे पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन, बनेगी सौ वर्षों की संसदीय कार्ययोजना
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संसद और राज्यों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारियों के तीन-दिवसीय शताब्दी सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को करेंगे। पीठासीन अधिकारियों का पहला सम्मेलन शिमला में ही 1921 में आयोजित किया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल: आज बीएसएफ का क्षेत्राधिकार बढ़ाने के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाएंगी ममता बनर्जी
केंद्र सरकार और सीएम ममता बनर्जी के बीच कई मुद्दों पर तनातनी जारी है। अब बंगाल सरकार अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 50 किलोमीटर तक बढ़ाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ विधानसभा में आज प्रस्ताव पेश करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
यूपी चुनाव
- फोटो : Amar Ujala
UP Election 2022: पीलीभीत में क्या होगा चुनावी मुद्दा? आज सत्ता के संग्राम में युवा, महिलाएं और नेता रखेंगे अपनी बात
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह महत्वपूर्ण जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज पीलीभीत पहुंचेगा। इस जिले की अपनी एक अलग पहचान है। यहां पर्यटन के लिए मशहूर टाइगर रिजर्व है तो इसे आस्था की नगरी भी कहते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली: आज मध्य रात्रि से सभी सरकारी ठेके बंद, कल से सिर्फ निजी दुकान पर शराब की बिक्री होगी
औपचारिक रूप से दिल्ली में शराब के सरकारी ठेके अब बंद हो जाएंगे। यह कारोबार अब सिर्फ निजी बिक्रेताओं के हवाले होगा। दिल्ली में मंगलवार से करीब 400 शराब के ठेकों पर ताला लग जाएगा। निजी शराब बिक्रेता ही शराब की दुकानों में शराब की बिक्री करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...