फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA में टी-20 मैच से नहीं बल्कि इस कारण से बन गया 'अनोखा' रिकॉर्ड

Sat, 27 Aug 2016 06:48 PM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेट - फोटो : getty
टीम इंडिया न सिर्फ 27 अगस्त को अमेरिका में पहली बार कोई मैच खेलने उतरी बल्कि क्रिकेट इतिहास में भी आज का दिन एक खास कारण से अमर हो गया। आज डॉन ब्रेडमैन का जन्मदिन होने से क्रिकेट के लिए खास दिन तो है ही, लेकिन 27 अगस्त एक बार फिर क्रिकेट के रिकॉर्डबुक में अपनी तारीख दर्ज करा गया।
विज्ञापन

फ्लोरिडा में टी-20 मैच से नहीं बल्कि इस कारण से आज बनेगा रिकॉर्ड

2 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : Getty
भारतीय टीम आज शाम भारतीय समयानुसार 7:30 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच खेलने उतरी। इस मैच से शुरू होते ही एक अनोखा इतिहास रिकॉर्डबुक में लिख गया, जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इससे पहले कभी नहीं हुआ यानी कि यह पहली बार हुआ।
विज्ञापन

फ्लोरिडा में टी-20 मैच से नहीं बल्कि इस कारण से आज बनेगा रिकॉर्ड

3 of 6
virat kohli - फोटो : reuters
क्रिकेट में 27 अगस्त को ऐसा पहली बार हुआ जब एक ही दिन इस खेल की तीनों विधाओं का अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया। आज ही एक टेस्ट और एक वनडे मैच भी खेला जा रहा है। भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे तक टेस्ट और वनडे मैच शुरू हो चुका था। अब टी-20 की बारी है जो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
 

फ्लोरिडा में टी-20 मैच से नहीं बल्कि इस कारण से आज बनेगा रिकॉर्ड

4 of 6
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : Getty
टेस्ट मैच सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है, जिसमें मेहमान किवी टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

फ्लोरिडा में टी-20 मैच से नहीं बल्कि इस कारण से आज बनेगा रिकॉर्ड

5 of 6
- फोटो : Reuters
टेस्ट मैच के अलावा वनडे मैच भी शुरू हो चुका है और यह मैच लॉर्ड्स में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लोरिडा में टी-20 मैच से नहीं बल्कि इस कारण से आज बनेगा रिकॉर्ड

6 of 6
क्रिस गेल
अब इन दोनों मैच (टेस्ट और वनडे) के शुरू होने के बाद बारी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की है जो भारत और वेस्टइंडीज के बीच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेली जानी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें