फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 11 कारनामे जिसके कारण ब्रेडमैन बन गए थे क्रिकेट के डॉन

Sat, 27 Aug 2016 06:32 PM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : Getty
27 अगस्त, 1908 को ऑस्ट्रेलिया के डोनाल्ड जॉर्ज ब्रेडमैन इस कदर धाकड़ बल्लेबाज थे कि उन्हें रोक पाना किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद कठिन काम होता था। यह उनकी बल्लेबाजी ही थी जिसके कारण वह क्रिकेट जगत के सबसे बड़े डॉन बन गए। ब्रेडमैन बड़ी पारी खेलने में माहिर थे और इसका अंदाजा उनके रिकॉर्ड को देखकर लगाया जा सकता है। 20 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वह महज 52 टेस्ट मैच खेल सके। ऐसा दूसरा विश्‍व युद्ध शुरू हो जाने के कारण हुआ जिस कारण छह साल वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल सके।
विज्ञापन

वो 11 कारनामें जिसके कारण ब्रेडमैन बन गए थे क्रिकेट के डॉन

2 of 13
- फोटो : Getty
डॉन ब्रेडमैन अपने क्रिकेट जीवन के दौरान इस कदर लोकप्रिय थे कि उन्हें अभ्यास करते देखने के लिए भी लोगों में खासा उत्साह रहा करता था। उन्होंने अपने करियर में महज 52 टेस्ट मैच खेले जिसमें 6996 रन बनाए थे। उनकी बल्‍लेबाजी का औसत 99.94 है जो दुनिया में किसी भी बल्‍लेबाज की तुलना में सर्वश्रेष्ठ औसत है। ब्रेडमैन के जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर के वो 11 कारनामे जिसने वाकई में उन्हें वाकई में क्रिकेट का डॉन बना दिया।
विज्ञापन

वो 11 कारनामें जिसके कारण ब्रेडमैन बन गए थे क्रिकेट के डॉन

3 of 13
- फोटो : Getty
ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन ने भारत के खिलाफ भी सिर्फ पांच टेस्ट मैच खेले जिसमें 715 रन बनाए। टीम इंडिया के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 201 रन है। उनके बल्‍ले से इन पांच मैचों से चार शतक और एक अर्धशतक निकले थे।
 

वो 11 कारनामें जिसके कारण ब्रेडमैन बन गए थे क्रिकेट के डॉन

4 of 13
- फोटो : Getty
दिलचस्प बात यह है कि डॉन ब्रेडमैन ने कभी भी भारत का दौरा नहीं किया। अपनी धाकड़ बल्‍लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों को परेशान करने वाले इस बल्लेबाज ने सिर्फ चार देशों के खिलाफ ही टेस्ट मैच खेला। भारत के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने ही उनकी बल्‍लेबाजी का सामना किया था।
विज्ञापन

वो 11 कारनामें जिसके कारण ब्रेडमैन बन गए थे क्रिकेट के डॉन

5 of 13
- फोटो : Getty
उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी कमाल दिखाया और 50 हजार से ज्यादा रन बनाए। डॉन ने 256 प्रथम श्रेणी मैचों से कुल 669 पारियों में कमाल कर दिखाया। वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने शतकों का दोहरा शतक भी लगाया। उन्होंने कुल 211 शतक लगाए।
विज्ञापन

वो 11 कारनामें जिसके कारण ब्रेडमैन बन गए थे क्रिकेट के डॉन

6 of 13
- फोटो : Getty
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ब्रेडमैन का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन रहा 452 रनों की पारी का। चार सौ से ज्यादा का स्कोर करने के बाद भी वह नाबाद रहे। 669 पारियों के दौरान 107 बार नॉटआउट भी रहे।
विज्ञापन

वो 11 कारनामें जिसके कारण ब्रेडमैन बन गए थे क्रिकेट के डॉन

7 of 13
- फोटो : Getty
डॉन ब्रेडमैन टी-20 क्रिकेट के उद्भव से पहले करीब आठ-दशक दशक पहले ही विस्फोटक बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाते थे। सातवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए ब्रेडमैन ने 1936-37 में 270 रनों की पारी खेली थी जो आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

वो 11 कारनामें जिसके कारण ब्रेडमैन बन गए थे क्रिकेट के डॉन

8 of 13
- फोटो : Getty
दाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन के नाम एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी दर्ज है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 5028 रन बनाए थे। साथ ही एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी डॉन ब्रेडमैन के नाम ही लिखा हुआ है। 1930 में उन्होंने 974 रन बनाकर एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

वो 11 कारनामें जिसके कारण ब्रेडमैन बन गए थे क्रिकेट के डॉन

9 of 13
- फोटो : Getty
डॉन ब्रेडमैन की आतिशी बल्‍लेबाजी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने टेस्ट मैच के एक ही सत्र में सर्वाधिक छह बार शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। उन्होंने लंच से पहले एक बार, चायकाल से पहले दो बार और चायकाल से स्टंप्स तक तीन बार शतक लगाने का कारनामा किया था।

वो 11 कारनामें जिसके कारण ब्रेडमैन बन गए थे क्रिकेट के डॉन

10 of 13
- फोटो : Getty
1930 में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी धरती पर लगातार पांच हार के बाद इंग्लैंड का दौरा किया। इस दौरान खेली गई एशेज सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीत लिया था। लेकिन डॉन ब्रेडमैन की शानदार बल्‍लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार तरीके से वापसी की और पिछड़ने के बाद यह सीरीज 3-2 से जीतकर इसे यादगार बना दिया। 
 

वो 11 कारनामें जिसके कारण ब्रेडमैन बन गए थे क्रिकेट के डॉन

11 of 13
- फोटो : Getty
ब्रेडमैन को क्रिकेट में दुनिया के सबसे महानतम क्रिकेटर चुना गया है। करियर में दो बार तिहरा शतक लगाने का कारनामा सबसे पहले डॉन ने ही किया था। बाद में क्रिस गेल, ब्रायन लारा और वीरेंद्र सहवाग ने भी इस उपलब्धि को हासिल किया।

वो 11 कारनामें जिसके कारण ब्रेडमैन बन गए थे क्रिकेट के डॉन

12 of 13
- फोटो : Getty
टेस्ट करियर में वर्ल्ड रिकॉर्ड 12 बार दोहरा शतक लगाने वाले डॉन ब्रेडमैन ने 1930 में टेस्‍ट मैच क‌ी एक ही पारी में 309 रन बना दिया था। साथ ही एक सीरीज में तीन दोहरा शतक का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है।
विज्ञापन

वो 11 कारनामें जिसके कारण ब्रेडमैन बन गए थे क्रिकेट के डॉन

13 of 13
- फोटो : Getty
ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन को सर्वकालिक महान बल्‍लेबाज के रूप में जाना जाता है। लेकिन उन्होंने टेस्ट करियर में यदाकदा गेंदबाजी भी की है। उन्होंने टेस्ट ‌में कुल 160 बॉलें डाली और दो सफलताएं भी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें