भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को कोलंबो में खेला गया। इस दौरान टीम इंडिया ने शिखर धवन के नेतृत्व में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मेजबान श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है। अब मेहमान टीम की निगाह सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की है। हालांकि पहले मैच में दमदार प्रदर्शन के बाद टीम में किसी बदलाव की उम्मीद कम ही है लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए कुछ खिलाड़ियों को आजमाया जाए तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि दूसरे मैच में क्या हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI
विज्ञापन
2 of 6
शिखर धवन
- फोटो : ट्विटर @SDhawan25
सलामी बल्लेबाज:
पहले मैच में शिखर धवन के साथ पृथ्वी शॉ ने पारी का आगाज किया। इसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम को एक तेज और मजबूत शुरुआत दिलाई और शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में एक बार फिर से यही जोड़ी मैदान पर उतर सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
इशान किशन
- फोटो : social media
विकेटकीपर:
ईशान किशन ने यहां पहले मैच में शानदार डेब्यू किया और जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा। विकेट के पीछे भी वह काफी एक्टिव दिखे। ऐसे में उनकी जगह भी पक्की ही है।
4 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : social media
मध्यक्रम और ऑलराउंडर्स:
मिडिल आर्डर में पहले मैच में मनीष पांडे को चौथे स्थान पर जगह दी गई थी लेकिन वह उतने कारगर नहीं साबित हुए, हालांकि सूर्यकुमार यादव अपनी लय में ही नजर आए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
5 of 6
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : social media
गेंदबाज:
टीम की गेंदबाजी की कमान अनुभवी तेज गेंदबाज और उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार के हाथों में रहने की उम्मीद है। उनके अलावा दीपक चाहर फिर से मैच में उतर सकते हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजी के तौर पर कुलचा (कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल) की जोड़ी पर टीम मैनेजमेंट फिर से भरोसा दिखा सकती है।