फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs IND: आखिरी मुकाबले में स्टार गेंदबाज कर सकता है डेब्यू, ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग XI

Thu, 29 Jul 2021 01:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूसरे मैच में टीम इंडिया की तरफ से चार खिलाड़ियों ने डेब्यू किया और प्लेइंग XI में सिर्फ पांच मुख्य बल्लेबाज मैदान पर उतर पाए। कमोबेश आखिरी मुकाबले में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी लेकिन गेंदबाजी में एक और डेब्यू देखने को मिल सकता है
विज्ञापन
1 of 5
श्रीलंका बनाम भारत - फोटो : amar ujala graphics
भारत और श्रीलंका के बीच आज टी-20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस वक्त एक-एक मुकाबले जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। ऐसे में दोनों के बीच एक जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है। हालांकि भारतीय टीम के लिए फिलहाल अंतिम एकादश चुनना बड़ी चुनौती। क्रुणाल पांड्या के कोरोना संक्रमित होने और उनके संपर्क में आए आठ मुख्य खिलाड़ियों के पृथकवास में जाने की वजह से मेहमान टीम के पास खिलाड़ियों के रूप में अधिक विकल्प नहीं बचा है। यही कारण रहा कि बुधवार को दूसरे मैच में टीम की तरफ से चार खिलाड़ियों ने डेब्यू किया और प्लेइंग XI में सिर्फ पांच मुख्य बल्लेबाज मैदान पर उतर पाए। कमोबेश आखिरी मुकाबले में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी लेकिन गेंदबाजी में एक और डेब्यू देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया की संभावित एकादश।
विज्ञापन

2 of 5
शिखर धवन - फोटो : social media
सलामी बल्लेबाज:
पिछले मैच की तरह एक बार फिर से टीम लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन यानी शिखर धवन और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ उतर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
संजू सैमसन - फोटो : social Media
मिडिल ऑर्डर/ऑलराउंडर:
मध्यक्रम में टीम के पास बतौर बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल और नितीश राणा तो विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन मौजूद रहेंगे। 

4 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
गेंदबाज:
भुवनेश्वर कुमार के हाथों में ही गेंदबाजी की कमान होगी। जबकि चेतन साकरिया उनका साथ देने के लिए मौजूद रहेंगे। हालांकि दूसरे मैच में थोड़े अस्वस्थ नजर आए नवदीप सैनी की जगह पर अर्शदीप सिंह आज पदार्पण कर सकते हैं। इनके अलावा स्पिन विभाग में राहुल चाहर, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की तिकड़ी मैदान में उतर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल द्रविड़ और शिखर धवन - फोटो : twitter@bcci
संभावित एकादश:
शिखर धवन (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, चेतन साकरिया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें