शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इन दोनों ही मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का अहसास कराया। अब जब मेहमान टीम ने सीरीज अपने नाम कर लिया है तब ऐसे में तीसरे और आखिरी वनडे में कई बदलाव की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है टीम इंडिया की अंतिम एकादश।
विज्ञापन
2 of 6
शिखर धवन
- फोटो : social media
सलामी बल्लेबाज
कप्तान शिखर धवन एक बार फिर से पृथ्वी शॉ के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। शॉ ने सीरीज में शुरुआत अच्छी की है लेकिन वह अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, ऐसे में टीम उन्हें एक मौका और दे सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : twitter@BCCI
मध्यक्रम/विकेटकीपर:
मिडिल आर्डर में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा है। ऐसे में आखिरी मैच में मनीष पांडे बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह पर संजू सैमसन या नितीश राणा को मौका दिया जा सकता है।
4 of 6
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : twitter
ऑलराउंडर्स:
हार्दिक पांड्या सीरीज में अभी तक प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं, हालांकि उनके भाई क्रुणाल ने दोनों मैचों में गेंद और बल्ले से अहम योगदान दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट पांड्या ब्रदर्स को फिर मौका दे सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : social media
गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार दूसरे वनडे में लय में नजर आए, उनके अलावा दीपक चाहर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। वहीं स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल के लिए सीरीज अभी तक अच्छी रही है लेकिन कुलदीप यादव दूसरे मैच में विकेट चटकाने में नाकाम रहे। ऐसे में आखिरी वनडे में टीम ने कुछ बदलाव किया तो युजवेंद्र चहल की जगह पर राहुल चाहर को मौका मिल सकता है जबकि टीम कुलदीप को कुछ और मौके देना चाहेगी।