फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubman vs Anderson: 'क्या तुम भारत से बाहर रन बना पाते हो?' एंडरसन ने गिल को किया था स्लेज, मिला था यह जवाब

Wed, 13 Mar 2024 04:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

खेल के बाद जब गिल से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने  कहा था- मुझे लगता है कि हम दोनों के लिए बेहतर होगा कि हम इस बातचीत को निजी रखें। हालांकि, अब एंडरसन ने इस राज पर से पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
एंडरसन और शुभमन - फोटो : BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट में शुभमन गिल और जॉनी बेयरस्टो के बीच हुई लड़ाई चर्चा का विषय रही थी। यह लड़ाई जेम्स एंडरसन को लेकर टिप्पणी से शुरू हुई थी, जिसके बाद शुभमन ने बेयरस्टो को करारा जवाब दिया था। अब एंडरसन ने स्वीकार किया है कि उन्होंने शुभमन को पहले स्लेज किया था, जिसके बाद ही गिल ने उन्हें जवाब दिया था। इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाजों में शुमार एंडरसन ने मंगलवार को खुलासा किया कि उन्होंने गिल से क्या कहा था। मैच के तीसरे दिन एंडरसन 700 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए थे। भारत की पहली पारी के दौरान उन्होंने 24 साल के गिल को आउट किया था। इसके बाद 41 साल के एंडरसन और भारतीय खिलाड़ी के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान हुआ था।
विज्ञापन

2 of 6
शुभमन गिल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
गिल ने नहीं खोला राज, लेकिन एंडरसन ने पर्दा उठाया
खेल के बाद जब गिल से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने  कहा था- मुझे लगता है कि हम दोनों के लिए बेहतर होगा कि हम इस बातचीत को निजी रखें। हालांकि, अब एंडरसन ने इस राज पर से पर्दा उठा दिया है। एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए एंडरसन ने खुलासा किया कि उन्होंने गिल को उनके विदेशी टेस्ट रिकॉर्ड के बारे में तंज कसा था। उन्होंने कहा- मैंने शुभमन से कहा कि क्या आप भारत के बाहर कुछ रन बना भी पाते हैं? फिर दो गेंद बाद मैंने उन्हें आउट कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
शुभमन और बेयरस्टो के बीच बहस - फोटो : BCCI
गिल-सरफराज ने लगाई बेयरस्टो की क्लास
इसी के बाद जब बेयरस्टो बल्लेबाजी के लिए आए थे तो उनकी और शुभमन की बहस हुई थी। बेयरस्टो ने पूछा, "तुमने जिम्मी से थकने के बारे में क्या कहा और उसके बाद जब उसने तुम्हें आउट किया?" गिल ने तुरंत जवाब दिया, "तो क्या हुआ? ये शतक के बाद हुआ। तुमने यहां कितने शतक लगाए?" बेयरस्टो ने पूछा, "तुमने इंग्लैंड में कितने शतक मारे हैं?" गिल और बेयरस्टो के बीच विवाद बढ़ता देख सरफराज भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाज से कहा, "थोड़ा सा रन क्या बना लिया सीरीज में ज्यादा उछल रहा है।" तीनों खिलाड़ियों के बीच हुई यह बहस स्टंप्स माइक में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

4 of 6
शुभमन और उनके पिता - फोटो : BCCI
शुभमन का रिकॉर्ड शानदार
शुभमन गिल ने विदेशी मैदान पर 10 टेस्ट मैचों में 32.70 की औसत से 556 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110 है। गिल का भारत में रिकॉर्ड हालांकि काफी बेहतर है। उन्होंने यहां 13 टेस्ट मैचों में 41.38 की औसत से 869 रन बनाए, जिसमें 23 पारियों में तीन शतक और चार अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन का है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भी गिल के लिए बेहतरीन रही। इस दौरान उन्होंने नौ पारियों में 56.5 की औसत से 452 रन बनाए और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर रहे। इस सीरीज में उन्होंने दो शतक और दो अर्द्धशतक लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110 रन का रहा।
विज्ञापन

5 of 6
शुभमन गिल के शतक पर पिता का रिएक्शन - फोटो : BCCI
एंडरसन ने 700वें टेस्ट विकेट पर भी की बातचीत
एंडरसन ने अपने 700वें टेस्ट विकेट पर भी बात करते हुए कहा कि धर्मशाला में अपने पिता के सामने ऐसा करना अच्छा था, लेकिन अगर इंग्लैंड की टीम सीरीज जीतती तो बेहतर होता। एंडरसन ने कहा कि उन्होंने दौरे का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी रिकॉर्ड के लिए क्रिकेट नहीं खेलते हैं और जीतने से उन्हें राहत मिलती है। उन्होंने कहा, 'यह अच्छा पल था और धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर ऐसा करना (700वां विकेट लेना) अच्छा लगा। मेरे पिताजी भी आए थे। अगर हम टेस्ट या सीरीज जीत जाते तो शायद मैं अधिक उत्साहित होता। यह लंबी सीरीज रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन - फोटो : BCCI
एंडरसन ने कहा- वह आगे भी कड़ी मेहनत करना चाहते हैं
एंडरसन ने भारत में चार मैचों में 33.50 की औसत से 10 विकेट चटकाए। उनका मानना है कि वह अपनी फिटनेस और फॉर्म के लिहाज से काफी कुछ कर सकते हैं और वह अपने 'सर्वश्रेष्ठ आकार' में हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत करने पर भी महत्व दिया क्योंकि टीम में उनकी जगह तय नहीं है। एंडरसन ने कहा, 'मैं आगे की सीरीज के लिए उत्साहित हूं। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं अच्छा खेलूं और टीम में अपनी जगह बनाऊं। मैं निश्चित रूप से सबसे अच्छे आकार में हूं। मुझे अभी भी हर दिन आने और नेट्स में बेहतर होने की कोशिश करने का आनंद मिलता है। टीम में मेरी जगह तय नहीं है इसलिए मुझे यह साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी कि मैं आगे की सीरीज में जगह बना सकूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें