फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर के पिता ने बेटे को लेकर कही ये भावुक बात, जानकर आप भी कहेंगे वाह!

Sat, 16 Dec 2017 03:56 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रेयल अय्यर - फोटो : crictracker
श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला वन-डे में डेब्यू करने वाले टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भले ही अपने पहले वन-डे में प्लॉफ रहे, लेकिन मोहाली में खेले गए सीरीज के दूसरे वन-डे में उन्होंने जोरदार वापसी की और शतक के बेहद करीब पहुंचकर आउट हो गए। इस पर श्रेयस के पिता संतोष अय्यर ने कहा है कि श्रेयस को अपने करियर का पहला शतक चूकने पर कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
श्रेयस अय्यर - फोटो : bcci
गौरतलब है कि श्रेयस ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वन-डे मैचों की सीरीज के दूसरे वन-डे में 9 चौके और 2 छक्के की 70 गेंदो में मदद से 88 रन की शानदार पारी खेली थी। टीम इंडिया ने मोहाली वन-डे टीम शानदार 141 रन से जीती। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 13 चौके और 12 छक्के की मदद से नाबाद 208 रन की बेहतरीन पारी खेली। फिलहाल दोनों टीन 1-1 की बराबरी पर है।
विज्ञापन

3 of 5
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
समाचार पत्र 'मिड-डे' से बातचीत में श्रेयस के पिता संतोष अय्यर ने कहा, 'मैं थोड़ा निराश था क्योंकि वह शतक के करीब पहुंचकर भी शतक बनाने से चूक गया। मैंने उनसे कहा था कि उसके पास शतक बनाने के उद्देश्य होना चाहिए।'
 

4 of 5
बोर्ड अध्यक्ष एकादश की कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर
इसके बाद श्रेयस ने अपने पिता के बयान का रिप्लाई देते हुए कहा, जिसको उनके पिता संतोष ने बताया, 'श्रेयस थोड़ा निराश जरूर थे, लेकिन शतक को लेकर उनके मन में कोई पछतावा नहीं था। श्रेयस ने मुझे बताया कि उन्हें इसके लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे, लेकिन उस समय मैच में उन्हें अपने शॉट्स लगाने की आवश्यकता थी'। श्रेयस के पिता ने कहा, 'वह हमेशा से टीम मैन बनकर रहा है, चाहे वह स्कूल क्रिकेट हो या ऐज-ग्रुप टूर्नामेंट, वह हमेशा से वही किया है जो उस समय टीम के लिए जरुरत होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रेयल अय्यर - फोटो : ht
बता दें कि श्रेयस अय्यर ने फर्स्ट क्साल क्रिकेट में 53.90 की औसत से 4000 हजार रन बनाए है, जिसमें उन्होंने 11 शतक और 20 अर्धशतक लगाए है। हाल ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 दिसंबर को खेले गए पहले यानी धर्मशाला वन-डे में डेब्यू किया है। वहीं, टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ रविवार, 17 दिसंबर को विशाखापट्टनम में तीसरा वन-डे खेलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें