फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवी के बाद जडेजा ने भी लगाए एक ही ओवर में 6 छक्के, T20 में ठोके 159 रन

Sat, 16 Dec 2017 09:04 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रविंद्र जडेजा - फोटो : File
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने एक टी20 मैच में वो कारनामा कर दिखाया, जिसे कभी युवराज सिंह ने किया था। दरअसल जडेजा ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट टी20 टूर्नामेंट के एक मैच में 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए। 
विज्ञापन

2 of 6
रविंद्र जडेजा - फोटो : Cricket Country
जडेजा इस टूर्नामेंट में जामनगर की ओर से खेल रहे हैं और उन्होंने अमरेली के खिलाफ खेलते हुए 69 गेंदों पर 154 रन की आतिशी पारी खेली। जडेजा ने अपनी इस पारी में 15 चौके और 10 गगन छुंबी छक्के लगाए। उनकी इस की मदद से जामनगर ने 20 ओवर में 239/6 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 6
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
जामनगर के इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरे अमरेली की टीम मात्र 118 रन  पर ही ढेर हो गई और जामनगर ने यह मैच 121 रन से जीत लिया। 

4 of 6
Ravindra jadeja - फोटो : PTI
जडेजा ने मैच के 15वें ओवर में नीलम वामजा के ओवर में 6 बॉल पर 6 छक्के लगाए। उन्हें इस शानदारी बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन

5 of 6
ravindra jadeja - फोटो : File
बता दें कि रविंद्र जडेजा के नाम घरेलू क्रिकेट में तीन तिहरे शतक हैं। फिलहाल जडेजा वन-डे और टी20 टीम से बाहर हैं और सिर्फ टेस्ट टीम में शामिल किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अश्विन और जडेजा - फोटो : twitter
जडेजा ने अपना आखिरी वन-डे और टी20 इंटरनेशल मैच जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्हें अफ्रीका सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें