फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shane Warne-Liz Hurley: तीन साल चला अफेयर, वॉर्न कहते थे- जीवन के सबसे अच्छे पल मैंने लिज हर्ले के साथ बिताए

Fri, 04 Mar 2022 09:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शेन वॉर्न और लिज हर्ले का अफेयर तीन सालों तक चला था। 2010 से 2013 के बीच दोनों रिलेशन में थे। वॉर्न ने कहा था कि उन्होंने अपने जीवन के सबसे सुखद पल लिज हर्ले के साथ बिताए थे। 
विज्ञापन
1 of 8
शेन वॉर्न और लिज हर्ले - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न और लिज हर्ले का अफेयर 2010 से 2013 के बीच चला था। इन दोनों की लव लाइफ खासी चर्चा में रही थी। वॉर्न ने हिर्ले के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने जीवन के सबसे सुखद पल लिज हर्ले के साथ बिताए थे। लिज हर्ले के अलावा भी शेन वॉर्न कई महिलाओं के साथ संबंध में थे। 52 साल की उम्र में वॉर्न का निधन हो चुका है। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से वार्न की मौत हुई है। 

 
विज्ञापन

2 of 8
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया
शेन वॉर्न और लिज हर्ले का रिश्ता भी खूब सुर्खियों में रहा था। वॉर्न पहले से शादीशुदा थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हर्ले के साथ रिश्ता बनाया। इन दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 

विज्ञापन

3 of 8
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया
वार्न ने भले ही हर्ले के साथ बिताए पलों को सबसे खूबसूरत बताया था, लेकिन इन दोनों के रिश्ते में प्यार से ज्यादा कड़वाहट रही थी। इसी वजह से ये दोनों 2010 से 2013 के बीच खूब सुर्खियों में रहे थे। 

4 of 8
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया
शेन वॉर्न ने एक इंटरव्यू में माना था कि उन्होंने अपनी पत्नी सिमोन कैलाहन के साथ धोखा करके गलत किया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि उन्हें इस बात का अफसोस था। 
विज्ञापन

5 of 8
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर्न ने एक इंटरव्यू में यह भी स्वीकार किया था कि मीडियाकर्मी उनका और हर्ले का पीछा किया करते थे। वॉर्न के अनुसार मीडियाकर्मियों ने एक बार हेलीकॉप्टर से भी उनका और हर्ले का पीछा किया था। 
विज्ञापन

6 of 8
शेन वॉर्न और लिज हर्ले - फोटो : सोशल मीडिया
वार्ने ने 2006 में अपनी पत्नी कैलाहन को तलाक दिया था। इसके बाद लिज हर्ले से उनकी करीबियां बढ़ी थीं। 2010 से 2013 तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए थे, लेकिन इसके बाद भी दोनों को कई बार साथ देखा गया था। 
विज्ञापन

7 of 8
शेन वॉर्न और लिज हर्ले - फोटो : सोशल मीडिया
शेन वॉर्न क्रिकेट के मैदान पर भी लिज हर्ले को साथ लेकर पहुंचे थे। हालांकि, जब हिर्ले पहली बार ऑस्ट्रेलिया आई थीं तब वार्न ने उन्हें अपने बच्चों से नहीं मिलवाया था। उनका कहना था कि तब तक वे इस बात को लेकर निश्चिंत नहीं थे कि हर्ले के साथ उनका रिश्ता सिर्फ मजाक मस्ती नहीं है। 
विज्ञापन

8 of 8
शेन वार्न और कैलाहन - फोटो : सोशल मीडिया
शेन वार्न ने 1995 में सिमोन कैलाहन से शादी की थी और 10 सालों तक एक-दूसरे के साथ रहे लेकिन वॉर्न ने 11 वर्ष की अपनी शादी को 2006 में समाप्त कर दिया था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। वॉर्न और कैलाहन के दो बेटी और एक बेटा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें