फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs BAN: कप्तान मसूद ने पाकिस्तान टीम में अनबन की खबरों का किया खंडन, अफरीदी-गिलेस्पी मामले पर दिया यह बयान

Wed, 04 Sep 2024 10:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

कप्तान ने कहा है कि वह गुस्सा अफरीदी के लिए नहीं था, बल्कि वह मुख्य कोच गिलेस्पी से नाराज थे। मसूद ने कहा कि पुरानी गेंद इस्तेमाल करने को लेकर वह गिलेस्पी से नाराज चल रहे थे और इसका अफरीदी से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
1 of 7
शान मसूद - फोटो : @TheRealPCB
पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने अपने और स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बीच दरार की बढ़ती अटकलों पर विराम लगा दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक टेस्ट सीरीज हार के बाद यह सामने आया था कि टीम में अनबन है। इस दौरान अनबन की कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई थीं। एक वीडियो में तो शाहीन को मसूद के कंधे पर से हाथ को हटाते देखा गया था, जबकि दूसरे वीडियो में मसूद ड्रेसिंग रूम में मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी से भिड़ते हुए दिखे थे। अब मसूद ने इन सभी मामलों पर बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : Twitter
मसूद ने स्पष्ट किया कि अफरीदी मामले में गुस्सा नहीं, बल्कि सावधानी थी। मसूद ने बताया कि अफरीदी ने अपना हाथ इसलिए हटाया क्योंकि उन्होंने उस हिस्से पर हाथ रखा था जहां तेज गेंदबाज को चोट लगी थी। मसूद ने कहा कि इसमें और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जो घटना हुई थी, जहां मैंने शाहीन के कंधे पर हाथ रखा था और उन्होंने इसे हटा दिया था, वह मुझसे नाराज नहीं थे। वह नाहिद राणा से टकरा गए थे और मैंने उस सटीक जगह को छुआ था। दर्द होने पर उन्होंने हाथ हटाया था।'

विज्ञापन

3 of 7
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB
एक और घटना घटी थी जहां मसूद को बाउंड्री लाइन पर शाहीन अफरीदी पर चिल्लाते हुए देखा गया था। हालांकि, अब कप्तान ने कहा है कि वह गुस्सा अफरीदी के लिए नहीं था, बल्कि वह मुख्य कोच गिलेस्पी से नाराज थे। मसूद ने कहा कि पुरानी गेंद इस्तेमाल करने को लेकर वह गिलेस्पी से नाराज चल रहे थे और इसका अफरीदी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं जेसन गिलेपी पर गुस्सा था। लिटन के शॉट मारने के बाद हमारी गेंद स्टैंड में चली गई थी। वह गेंद आठ ओवर पुरानी थी। अंपायरों द्वारा गेंद को बदलने के बाद हमने देखा कि यह बहुत पुरानी थी, 18-19 ओवर पुरानी थी और मैं बहस कर रहा था कि हमें एक बेहतर गेंद की जरूरत है। फिर मैंने कुछ अफवाहें देखीं। इसलिए हम मैचों के दौरान सोशल मीडिया कम देखने की कोशिश करते हैं।'

4 of 7
शाहीन अफरीदी - फोटो : @TheRealPCB
रावलपिंडी में पाकिस्तान को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। बांग्लादेश ने पहला टेस्ट 10 विकेट और दूसरा टेस्ट छह विकेट से जीतकर पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। 2023 में कप्तानी संभालने के बाद से मसूद की लगातार पांचवीं हार थी। उनके कार्यकाल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में हार के साथ हुई। अब उन्हें बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा है। ये हार पाकिस्तान के लिए इसलिए भी शर्मनाक है, क्योंकि उन्हें पहले कभी टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने नहीं हराया था।
विज्ञापन

5 of 7
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : PCB
मसूद ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को टेस्ट में सुधार करने के लिए टीम को अधिक टेस्ट मैच खेलने चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल टी20 अंतरराष्ट्रीय पर ध्यान केंद्रित करने से उनकी टेस्ट टीम आगे नहीं बढ़ पाएगी। मसूद ने शाहीन और नसीम को बाहर करने के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे तीनों प्रारूपों में खेलते हैं और टीम प्रबंधन उन पर कठोर नहीं हो सकता है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों की क्षमता की खोज करने और भविष्य के लिए उन्हें तैयार करने की आवश्यकता के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

6 of 7
बांग्लादेश की टीम - फोटो : Twitter
मसूद ने कहा, 'यह कोई कयामत वाली बात नहीं है। आप हमेशा कोशिश करते रहते हैं, आप हमेशा वापसी करते हैं। आप हमेशा अपनी गलतियों से सीखते हो और लोगों को मौका देने की कोशिश करते हो। मुझे लगता है कि हम सही दिशा में जा रहे हैं। हमारे पास खुर्रम, मुहम्मद अली और मीर हमजा इस टेस्ट सीरीज में मौजूद थे। हम लाल गेंद के प्रदर्शन में भी निरंतरता बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। हम शाहीन और नसीम के प्रति कठोर नहीं हो सकते क्योंकि वे तीनों प्रारूपों में खेल रहे हैं। अगर शाहीन एक साल से लगातार खेल रहे हैं, तो आप उन्हें हर मैच में उन्हें नहीं खिला सकते। आपको अपने स्टॉक का भी निर्माण करना होगा। इसलिए हमें बहुत कुछ देखना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाबर आजम - फोटो : Twitter
मसूद ने कहा, 'कुछ चीजें हैं जिन पर हम उम्मीद कर रहे हैं कि शाहीन काम कर सकते हैं। उनके निजी जीवन में भी काफी कुछ घटा। हम चाहते हैं कि शाहीन अफरीदी जितना संभव हो उतना क्रिकेट के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। वह सभी प्रारूपों का खिलाड़ी है और हमारा कार्यक्रम काफी व्यस्त है और हम चाहते हैं कि वह फिट रहें।' नसीम और शाहीन के लिए टी20 विश्व कप भी खराब रहा था। पाकिस्तान ग्रुप चरण में बाहर हो गया था। दोनों गेंदबाजों ने तेज गेंदबाजों की मदद करने वाली सतह पर खेलने के बावजूद पांच-पांच विकेट झटके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें