फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत ने छक्के से की टेस्ट करियर की शुरुआत, ड्रेसिंग रूम बोला- लड़का निडर है

Sun, 19 Aug 2018 03:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
टीम इंडिया ने मौजूदा पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद तीसरे टेस्ट में जोरदार वापसी की है। मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने ट्रेंट ब्रिज में अपनी तकनीक में गजब का सुधार दिखाया है। जहां ओपनर्स ने अच्छी साझेदारी की तो मिडिल-ऑर्डर ने भी जिम्मेदारी भरी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत
हालांकि, दिन का खेल समाप्त होने के बाद ऋषभ पंत की निडर बल्लेबाजी चर्चा का केंद्र बनी रही, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार शुरुआत की। पंत ने अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर छक्का जमाया और दर्शाया कि वे कितने प्रतिभावान हैं। पंत पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने छक्का जमाकर टेस्ट क्रिकेट में अपना खाता खोला।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत
दिनेश कार्तिक के पहले दो टेस्ट में फ्लॉप होने की वजह से 20 वर्षीय ऋषभ पंत को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने पंत को टेस्ट कैप सौंपी। वह भारत के 291वें टेस्ट खिलाड़ी बने। दिल्ली के बल्लेबाज ने अपने चयन को दूसरी ही गेंद पर साबित किया और लंबा छक्का जमाकर अपना खाता खोला।

4 of 5
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने बताया कि जब ऋषभ पंत ने छक्का जमाया तो ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा था। उन्होंने बताया कि टीम प्रबंधन पंत को देखकर हैरान था क्योंकि उन्होंने अपना खाता छक्का जमाकर खोला। आदिल राशिद की गेंद पर वह आगे आए और लंबा छक्का जमा दिया। पंत 22 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं और उनसे टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत
दिन का खेल समाप्त होने के बाद बांगर ने कहा, 'हम सभी आश्चर्यचकित थे, लेकिन वह विश्वास से लबरेज क्रिकेटर हैं। वह एक-एक सीढ़ी चढ़ चुके हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी खेला, फिर इंडिया ए का प्रतिनिधित्व किया। इसलिए उनका उदय सीखते हुए हुआ है।' टीम इंडिया को उम्मीद है कि वह तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन बड़ा स्कोर खड़ा करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें