प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : Amar Ujala
मंगलवार को केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात का एलान कर बताया कि इस सम्मान के लिए अमिताभ बच्चन का नाम चुना गया है। प्रकाश जावड़ेकर ने लिखा,
द लीजेंड अमिताभ बच्चन, जिन्होंने दो जनरेशन्स का मनोरंजन किया और उन्हें प्रेरणा दी उनको दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए सर्वसम्मति चुना गया है। पूरा देश इससे खुश है। मेरी ओर से भी सह्रदय शुभकामनाएं।