फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन-पाक की पकड़ में नहीं आएगी आईएनएस खंडेरी, नौसेना की ताकत बढ़ानेवाली पनडुब्बी की क्या है विशेषताएं

Sat, 28 Sep 2019 01:18 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
आईएनएस खंडेरी - फोटो : PTI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नौसेना के लिए तीन परियोजनाओं का शुभारंभ करने मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने स्कॉर्पियन क्लास की पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को हरी झंडी दिखा कर नौसेना में कमीशन कर दिया। अत्याधुनिक तकनीक और फीचरों वाली यह पनडुब्बी चीन, पाकिस्तान या अन्य किसी भी देश के रडार की पकड़ में नहीं आएगी। 



आइए, जानतें हैं कितनी ताकतवर है आइएनएस खंडेरी और क्या है इसकी विशेषताएं:
विज्ञापन

2 of 12
Defense minister Rajnath Singh - फोटो : ANI
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह किसी भी रडार की पकड़ में नहीं आएंगी। यह स्टेल्थ और एयर इंडिपेंडेंट प्रॉपल्शन जैसे कई तरह की तकनीकों और अत्याधुनिक फीचरों से लैस है जिससे इसका पता लगाना दुश्मनों के लिए आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन

3 of 12
INS Khanderi - फोटो : ANI
यह टॉरपीडो और ट्यूब लॉन्च्ड एंटी-शिप मिसाइल से हमला करने में सक्षम है। युद्ध की स्थिति में यह पनडुब्बी हर तरह की अड़चनों से सुरक्षित और बड़ी आसानी से दुश्मनों को चकमा देकर बाहर निकल सकती है। 

4 of 12
INS Khanderi - फोटो : ANI
इसके अलावा इससे जमीन पर भी आसानी से हमला किया जा सकता है। इस पनडुब्बी का इस्तेमाल हर तरह के वॉरफेयर, ऐंटी-सबमरीन वॉरफेयर और इंटेलिजेंस के काम में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 12
आईएनएस खंडेरी - फोटो : PTI
यह हमला टॉरपीडो से भी किया जा सकता है और ट्यूब-लॉन्च पोत विरोधी मिसाइलों से भी। रडार से बच निकलने की क्षमता इसे अन्य कई पनडुब्बियों की तुलना में अभेद्य बनाएगी।  
विज्ञापन

6 of 12
आईएनएस खंडेरी - फोटो : ANI
खंडेरी पनडुब्बी हर तरह के मौसम और युद्धक्षेत्र में संचालन कर सकती है। नौसैन्य कार्यबल के अन्य घटकों के साथ इसके अंतर्संचालन को संभव बनाने के लिए और संचार उपलब्ध बनाए गए हैं। 
विज्ञापन

7 of 12
आईएनएस खंडेरी - फोटो : PTI
यह किसी भी अन्य पनडुब्बियों द्वारा अंजाम दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के अभियानों को अंजाम दे सकती है। इन अभियानों में सतह-रोधी युद्धक क्षमता, पनडुब्बी-रोधी युद्धक क्षमता, खुफिया जानकारी जुटाना, क्षेत्र की निगरानी करना शामिल हैं। 

8 of 12
आईएनएस खंडेरी - फोटो : PTI
इनमें रडार से बच निकलने की इसकी उत्कृष्ट क्षमता और सधा हुआ वार कर दुश्मन पर जोरदार हमला करने की योग्यता शामिल है। 

9 of 12
आईएनएस खंडेरी - फोटो : ANI
भारतीय नौसेना ने समुद्र में स्कॉर्पियन श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को शामिल करने से इनकार कर दिया था। नौसेना को समुद्र में यूजर ट्रायल के दौरान इस पनडुब्बी के इंजन से ज्यादा आवाज आने की शिकायत थी। इस कारण खंडेरी को देरी से नौसेना में कमीशन किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- क्या हैं INS खंडेरी की खासियतें, ये है नौसेना की पनडुब्बियां

10 of 12
आईएनएस खंडेरी - फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुंबई में आज स्कॉर्पियन क्लास की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को नौसेना में कमीशन किया। इसके अलावा  पी-17ए सीरीज का पहला युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि को भी लॉन्च किया गया।

11 of 12
आईएनएस खंडेरी - फोटो : ANI
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में आईएनएस खंडेरी को नौसेना में शामिल करने के दौरान कहा कि यह बेहद गर्व की बात है कि भारत उन चुनिंदा देशों में है जो अपनी पनडुब्बियों का निर्माण खुद कर सकता है। 
विज्ञापन

12 of 12
आईएनएस खंडेरी - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में जो भी शांति भंग करेगा भारतीय नौसेना उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के तटीय क्षेत्र में मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती है, हम ऐसा होने नहीं देंगे।

ये भी पढ़ें- क्या हैं INS खंडेरी की खासियतें, ये है नौसेना की पनडुब्बियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें