फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद का रिकॉर्ड टूटते ही कोहली के मुरीद हो गए सचिन, गांगुली ने भी पढ़े कसीदे

Sun, 16 Dec 2018 01:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे पर्थ टेस्ट मैच में 123 रन की शानदार शतकी पारी खेली। कोहली ने इस पारी में 13 चौके और एक छक्का जड़ा। कोहली ने टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबारते हुए धमाकेदार पारी खेली और कई महान दिग्गजों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली - फोटो : BookMyShow
कोहली की यह पारी देखने के बाद देश-दुनिया के कई महान क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की। इस लिस्ट में खुद पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी पीछे नहीं रहे।
 
विज्ञापन

3 of 5
sachin tendulkar last
सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, 'यह अब तक की तुम्हारी सबसे अच्छी पारी है, जो फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे।' बता दें कि कोहली ने टेस्ट में सबसे तेज 25 शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। हालांकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमेन अभी भी कोहली से काफी आगे हैं।
 


 

4 of 5
Sourav Ganguly
वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने लिखा, 'सच में कोहली की यह पारी एक मास्टरपीस है। मैंने सचिन तेंदुलकर और  विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों को खेलते देखा है।' पूर्व ऑस्ट्लियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने भी कोहली की प्रशंसा की।
 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेन वॉर्न
इसके अलावा पूर्व कंगारू स्पिनर शेन वॉर्न ने लिखा, 'एक और शानदार शतक के लिए विराट कोहली को बधाई। इंटरनेशन क्रिकेट खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी से तम्हारी क्लास एकदम अलग है।'
 

 

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें