किन चीजों ने फायदा पहुंचाया कोहली
-क्रीज से थोड़ा बाहर रहकर खेलने से स्विंग से बेहतर ढंग से निपट पाए
-भारतीय उपमहाद्वीप के बल्लेबाज अक्सर मजबूत ग्रिप के साथ खेलते हैं। इस बार कोहली गेंद को थोड़ा रुककर या कहिए देरी से खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी शैली में हालात के मुताबिक बदलाव किया है जो आसान नहीं है।
-उन्हें दो जीवनदान मिले। पहला जीवनदान 21 रन पर था जब दूसरी स्लिप में डेविड मालान ने उनका कैच छोड़ा था। अगर वह कैच पकड़ा जाता तो वह स्विंग फिर हौवा हो सकती थी।