फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: 'धोनी ने भनक तक नहीं लगने दी', चेन्नई के इस खिलाड़ी ने बताई रिटायरमेंट वाले दिन की सच्चाई

Fri, 04 Jun 2021 09:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी - फोटो : PTI
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि आईपीएल में उन्हीं की कप्तानी में खेलने वाले युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने किया है। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन अचानक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। माही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने संन्यास की घोषणा की थी। गायकवाड़ ने बताया, 'धोनी ने उस दिन अपने संन्यास की भनक तक नहीं लगने दी थी। जिस दिन उन्होंने संन्यास की घोषणा की थी, वह एक आम दिन की तरह था। मुझे माही भाई के संन्यास के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उस दिन हम दुबई निकलने वाले थे, इससे ठीक पहले चेन्नई में 10 से 15 खिलाड़ी धोनी के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।' 
 
विज्ञापन

2 of 4
एमएस धोनी - फोटो : Social media
गायकवाड़ ने आगे बताया, 'साढ़े छह बजे के करीब हमारी प्रैक्टिस खत्म हुई और शाम सात बजे हम डिनर के लिए बैठे। माही भाई भी हमारे साथ थे। अचानक किसी ने मुझे इंस्टाग्राम पर बताया कि माई भाई ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है! हमें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि क्या होने वाला है। कोई चर्चा नहीं। किसी को कुछ पता नहीं था। तो आप उनके बारे में कुछ कह नहीं सकते। कुछ भी हो सकता है।' 
विज्ञापन

3 of 4
एमएस धोनी - फोटो : Social Media
गायकवाड़ ने आगे कहा कि, मैं उनसे पूछने की हिम्मत नहीं कर सकता था। हम एकदम से समझ ही नहीं पाए कि अब हम उन्हें दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं देख पाएंगे। हम सोच ही नहीं पा रहे थे कि उन्होंने इस तरह से संन्यास की घोषणा कर दी। उनके फैसले से हैरानी सिर्फ मुझे ही नहीं, वहां मौजूद हर शख्स को हुई। उनका फैसला वाकई हैरान करने देने वाला था।'
 
विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी - फोटो : social media
धोनी आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले धोनी इकलौते कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप (2007), वर्ल्ड कप (2011) और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) जीते हैं। धोनी के संन्यास की घोषणा के बाद सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें