ये तो हम सभी जानते हैं कि मां का दूध बच्चों के लिए अमृत से कम नहीं होता है। यह शिशु को पोषण देता है और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। मां के दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि नवजात शिशुओं को कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। बता दें कि मां का दूध शिशुओं के लिए संपूर्ण आहार होता है।नवजात शिशु शुरुआती एक साल तक मां के दूध के अलावा दूसरी चीजों को पचा नहीं पाता, उसका पाचन तंत्र कमजोर होता है। ऐसे में मां का दूध ही उसके लिए सबसे ज्यादा सुपाच्य होता है। इतना ही नहीं अभी तक इसके लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं ढूंढा गया था। हालांकि, आज के समय में विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब नवजात शिशुओं के लिए ब्रेस्ट मिल्क को साइंस लैब में तैयार करने का तरीका ईजाद कर लिया गया है।