फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR IPL Final Pitch Report: अहमदाबाद में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को बनाने ही होंगे 170 से ज्यादा रन, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Sun, 29 May 2022 08:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 14 टेस्ट, 27 वनडे और छह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इसके अलावा इस स्टेडियम में 16 आईपीएल मैच भी हुए हैं। यह गुजरात टाइटंस टीम का होम ग्राउंड भी है।
विज्ञापन
1 of 10
आईपीएल 2022 फाइनल - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला आज दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम पहले मोटेरा के नाम से जाना जाता था। इसके बाद इसे दोबारा बनाया गया और 2021 में यह बनकर तैयार हुआ। मोटेर से नाम बदलकर इस स्टेडियम का नाम मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कर दिया गया। नरेंद्र मोदी 2009 से लेकर 2014 तक गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 14 टेस्ट, 27 वनडे और छह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इसके अलावा इस स्टेडियम में 16 आईपीएल मैच भी हुए हैं। यह गुजरात टाइटंस टीम का होम स्टेडियम भी है। 2010, 2014 और 2015 में यह स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड भी रहा था। आईपीएल 2021 में भी इसमें कुछ मैच हुए। 
विज्ञापन

3 of 10
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, कोरोना की वजह से स्थगित होने के बाद यहां के सभी मैच यूएई शिफ्ट कर दिए गए थे। वहीं, आईपीएल 2022 में इस मैदान पर एक मैच खेला जा चुका है। क्वालिफायर-2 मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। अब इस मैदान पर आईपीएल 2022 का सबसे महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। यह मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस की भूमिका भी अहम रही है। इस मैदान पर बाद में बल्लेबाजी करना आसान है। पिछले साल इस मैदान पर खेले गए टी-20 मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 से कम का लक्ष्य देने वाली टीमों को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। यानी 170 से कम के टारगेट को चेज करते हुए बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सभी मैच जीते हैं।

4 of 10
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
बाउंड्री: मैदान की कुल लंबाई 180 यार्ड  x 150 यार्ड है। स्क्वायर लेग और डीप प्वाइंट पर मैदान की लंबाई 67 से 74 मीटर है। वहीं, बिहाइन्ड स्क्वायर यानी फाइन लेग, लॉन्ग लेग और थर्ड मैन पर मैदान की लंबाई 60 से 62 मीटर है। फ्रंट ऑफ स्क्वायर यानी कवर्स, एक्स्ट्रा कवर और डीप मिड विकेट पर मैदान की लंबाई 75 से 80 मीटर है। 
विज्ञापन

5 of 10
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
स्टेडियम में पांच काली मिट्टी की पिचें और छह लाल मिट्टी की पिचें हैं। काली मिट्टी की पिचें लाल मिट्टी की पिचों की तुलना में बेहतर उछाल देती हैं। काली मिट्टी की पिचें जल्द ही सूख जाती हैं और स्पिनरों या धीमे गेंदबाजों की सहायता करती हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच में रन बनाना काफी आसान है। अच्छी पिच और तेज आउटफील्ड का मतलब है कि बल्लेबाज कुछ अच्छे शॉट खेल सकते हैं। गेंदबाजों को नई गेंद से मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 10
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
अहमदाबाद में मौसम का पूर्वानुमान
अहमदाबाद में रविवार को फाइनल के दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम साफ रहेगा और रात होते ही तापमान में गिरावट हो सकती है। आईपीएल 2022 फाइनल के दौरान बारिश का कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

7 of 10
हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड
  • कुल मैच: 06
  • पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 03
  • बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 03
  • एवरेज फर्स्ट इनिंग्स स्कोर: 174
  • एवरेज सेकंड इनिंग्स स्कोर: 166
  • हाईएस्ट टोटल: 224/2 (IND vs ENG 2021)
  • लोएस्ट टोटल: 124/7 (IND vs ENG 2021)
  • सफलतापूर्वक रन चेज किया: 166/3 (IND vs ENG 2021)
  • सबसे कम स्कोर डिफेंड किया: 185/8 (IND vs ENG 2021)

8 of 10
आईपीएल 2022 ट्रॉफी - फोटो : IPL/BCCI
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल रिकॉर्ड
  • कुल मैच: 16
  • पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 08
  • बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 08
  • एवरेज फर्स्ट इनिंग्स स्कोर: 163
  • एवरेज सेकंड इनिंग्स स्कोर: 151
  • हाईएस्ट टोटल: 201/6 (RR vs DD 2014)
  • लोएस्ट टोटल: 102 (RR vs SRH 2014)
  • सफलतापूर्वक रन चेज किया: 191/6 (PBKS vs RR 2015)
  • सबसे कम स्कोर डिफेंड किया: 134 (SRH vs RR 2014)

9 of 10
आईपीएल 2022 - फोटो : अमर उजाला
बात करें पहले और बाद में बल्लेबाजी की तो पिछले साल और राजस्थान-बैंगलोर के बीच क्वालिफायर-2 मैच को मिलाकर सात बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 170 से कम का लक्ष्य दिया और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने यह सभी मैच जीत लिए।

वहीं, इस मैदान पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 170 से ज्यादा का टारगेट एक बार भी हासिल नहीं कर पाई है। राजस्थान-बैंगलोर मैच में भी ऐसा ही हुआ। चार मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 170 से ज्यादा का लक्ष्य दिया और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम वह सभी चार मुकाबले हार गई।
विज्ञापन

10 of 10
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में गुजरात और राजस्थान के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के लिए टॉस जीतना अहम होगा। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 170 से ज्यादा का टारगेट सेट करना चाहेगी। वहीं, बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम उन्हें 170 से कम के स्कोर पर समेटना चाहेगी।

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 170 से ज्यादा का टारगेट देती है तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। फाइनल में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या और राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन चाहेंगे कि सिक्का उनके पक्ष में गिरे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें