फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: 'फाइनल में हार के बाद रो रहे थे रोहित-विराट', अश्विन का बड़ा खुलासा, बताया किस तरह टूट गए थे दोनों दिग्गज

Thu, 30 Nov 2023 04:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत क्रिकेट विश्व कप 2023 में उपविजेता रहा। रोहित को शीर्ष क्रम में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और उनकी कप्तानी के लिए बहुत प्रशंसा मिली। अश्विन ने भी रोहित की तारीफ की है।
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत की हार के बाद के दिल दहला देने वाले दृश्यों को याद किया। भारत खिताबी मुकाबले से पहले टूर्नामेंट में अजेय था, लेकिन ट्रेविस हेड और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड छठा विश्व कप खिताब अपने नाम किया। अब अश्विन ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों हार के बाद खूब रो रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विराट और रोहित से मिलते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- हां, हमने दर्द महसूस किया। रोहित और विराट रो रहे थे। यह देखकर बुरा लगा। यह टीम एक अनुभवी टीम थी। हर कोई जानता था कि क्या करना है और मैच में उनका क्या रोल है। यह प्रोफेशनल क्रिकेट है। हर कोई अपनी दिनचर्या, वॉर्म-अप जानता था। मुझे लगता है कि दो नैसर्गिक नेतृत्वकर्ताओं ने टीम को वह करने का मौका दिया जो टीम करना चाहती थी और वैसा माहौल बनाया।
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि भारत क्रिकेट विश्व कप 2023 में उपविजेता के रूप में समाप्त हुआ, रोहित को शीर्ष क्रम में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और उनकी कप्तानी के लिए बहुत प्रशंसा मिली। अश्विन ने रोहित की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अन्य सभी खिलाड़ियों को समझते हैं और उनके बारे में अधिक जानने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं।

4 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने कहा, 'अगर आप भारतीय क्रिकेट को देखो तो हर कोई आपको कहेगा कि महेंद्र सिंह धोनी सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। रोहित शर्मा बेहतरीन इंसान हैं। वह टीम के हर एक व्यक्ति को समझते हैं, वह जानते हैं कि हम में से प्रत्येक को क्या पसंद और नापसंद है। उसके पास एक समझने की शानदार ताकत है। वह प्रत्येक सदस्य को व्यक्तिगत रूप से जानने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बारे में एक दिलचस्प टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'इतने सारे खिलाड़ियों को उतारना या इतने सारे खिलाड़ियों को रिलीज करना आईपीएल में एक अच्छा अभ्यास नहीं है। क्योंकि अगर आप इन आईपीएल टीमों को देखें और उनसे बात करें, खासकर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की तो एक ट्रेंड रहा है। उन्होंने कभी ज्यादा खिलाड़ी रिलीज नहीं किए। उन्होंने केवल खिलाड़ी शामिल किए हैं। उनके पास पांच-पांच खिताब हैं। यह एक उचित मंच है जिस पर उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हार्दिक और रोहित - फोटो : IPL/BCCI
अश्विन ने इसके बाद मुंबई इंडियंस द्वारा पंजाब किंग्स को दिए गए एक और आईपीएल ट्रेड डील के बारे में बात की, जब वह 2018 से 2019 तक पंजाब किंग्स के कप्तान थे। उन्होंने कहा, 'जब मैं पंजाब का कप्तान था तो मुंबई इंडियंस ने डेविड मिलर को खरीदने में काफी दिलचस्पी दिखाई थी। वे जितना संभव हो उतना पैसा देने के लिए तैयार थे, लेकिन मैं एक खिलाड़ी की अदला बदली चाहता था क्योंकि टीम को इसकी आवश्यकता थी। हालांकि, वह इसके लिए सहमत नहीं हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें