फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni vs Rohit Sharma: रोहित शर्मा या धोनी में पसंदीदा कप्तान कौन? शिवम दुबे के इस जवाब ने जीता फैंस का दिल

Sun, 06 Oct 2024 01:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश के खिलाफ रविवार से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को टीम में एक बदलाव किया है। शिवम दुबे की जगह तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
1 of 4
धोनी, शिवम और रोहित - फोटो : IPL/BCCI
नेटफ्लिक्स पर द कपिल शर्मा शो के हालिया एपिसोड में भारत के कई सुपरस्टार्स पहुंचे थे। इनमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे शामिल हैं। इस दौरान दुबे से कपिल ने उनके पसंदीदा कप्तान का नाम पूछा गया। इस सवाल का दुबे ने इतनी समझदारी से जवाब दिया कि वहां बैठे सभी खिलाड़ी और फैंस स्तब्ध रह गए। दुबे ने अपने जवाब से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

2 of 4
शिवम दुबे-एमएस धोनी-अंजुम खान - फोटो : instagram
कपिल ने पूछा- आप धोनी और रोहित दोनों की कप्तानी में खेल चुके हैं। आपकी नजर में बेस्ट कौन है? इस पर दुबे ने कहा, 'जब मैं चेन्नई के लिए खेलता हूं तो धोनी सर्वश्रेष्ठ होते हैं और जब मैं भारत के लिए खेलता हूं तो रोहित शर्मा सर्वश्रेष्ठ होते हैं।' शिवम दुबे के इस जवाब में प्रभावित रोहित शर्मा ने उनसे तुरंत पूछा कि क्या उन्होंने इस तरह के टॉक शो में आने से पहले अपने जवाबों का अभ्यास किया था।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित और शिवम - फोटो : PTI
बांग्लादेश के खिलाफ रविवार से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को टीम में एक बदलाव किया है। शिवम दुबे की जगह तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। युवा ऑलराउंडर को पीठ की चोट की वजह से बाहर कर दिया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए हाल ही में बोर्ड ने भारतीय टीम का एलान किया था। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत टी20 सीरीज खेलेगा। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को आराम दिया गया है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल अभिषेक शर्मा को मौका दिया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहिद हृदोय, महमूदुल्लाह, लिटन दास, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, मेंहदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें