फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के बाद पंत का खुलासा, बोले- सताने लगा था '92' का डर, फिर ठोका शतक

Fri, 04 Jan 2019 09:13 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का मानना है कि उन्होंने 'नर्वस नाइंटी सिंड्रोम' का सामना किया लेकिन कहा कि दूसरे छोर पर रविंद्र जडेजा के रहने से उन्हें पिछले टेस्ट मैचों की तुलना में खुलकर खेलने में मदद मिली। 
 
विज्ञापन

2 of 5
rishabh pant
आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक जमाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने पंत ने जडेजा (नाबाद 81) के साथ सातवें विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी की। बीस और तीस के स्कोर पर आउट होने के बाद क्या बदलाव किया, यह पूछने पर उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैने कोई बदलाव किया। सबसे अहम बात यह है कि इस बार दूसरे छोर पर एक बल्लेबाज था। आमतौर पर जब मैं क्रीज पर आता हूं तो सामने पुछल्ले बल्लेबाज होते हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत
उन्होंने कहा, 'यदि मैं पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ हूं तो अलग तरह से बल्लेबाजी करनी पड़ती है और मुझे रन बनाने होते हैं, लेकिन एक बल्लेबाज के साथ खेलने पर बात अलग होती है जो आज आपने देखी।

4 of 5
ऋषभ पंत
उन्होंने यह भी कहा कि टीम प्रबंधन की ओर से खुलकर खेलने की आजादी मिलने से भी उन्हें मदद मिली। उन्होंने कहा, 'मेरी बल्लेबाजी की सबसे अच्छी बात यह है कि टीम में सभी ने मुझे खुलकर खेलने की आजादी दी। जब भी मैं बल्लेबाजी के लिए उतरता हूं तो उसका पूरा मजा लेता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishabh pant
पंत ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 के स्कोर पर आउट होना उसके जेहन में था। उसने कहा, 'मैं नर्वस था क्योंकि भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली दो पारियों में 92 रन पर आउट हुआ। थोड़ा डरा हुआ था लेकिन वह दौर बीत गया।' इनपुट-भाषा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें