फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त प्रदर्शन का पुजारा को मिल सकता है इनाम, बीसीसीआई ने दिए संकेत

Fri, 04 Jan 2019 07:57 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : pti
आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे चेतेश्वर पुजारा को बीसीसीआई ए प्लस करार दे सकता है। पुजारा ने सात पारियों में 74.42 की औसत से 521 रन बनाए। उनके प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया आस्ट्रेलिया में पहली सीरीज जीतने के करीब पहुंच गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
cheteshwar pujara
ऐसा समझा जाता है कि प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद और टीम प्रबंधन (कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री) के सामने यह प्रस्ताव रखेंगे। ए प्लस वर्ग में कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन है।
 
विज्ञापन

3 of 5
cheteshwar pujara
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'पुजारा को शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिलना चाहिए। सीओए प्रमुख टीम प्रबंधन और मुख्य चयनकर्ता से इस पर बात करेंगे कि क्या सभी प्रारूपों के विशेषज्ञों के लिये ए प्लस श्रेणी में नियम में कुछ रियायत हो सकती है।'
 

4 of 5
cheteshwar pujara
उन्होंने कहा , 'पुजारा को शीर्ष श्रेणी में लाने से युवाओं को संदेश जाएगा कि टेस्ट क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन को प्राथमिकता मिलेगी।' यह पूछने पर कि यदि राय द्वारा प्रस्ताव रखे जाने पर सीओए सदस्य डायना एडुल्जी इसका विरोध करती हैं तो क्या होगा, अधिकारी ने टिप्पणी से इनकार कर दिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cheteshwar pujara
टेस्ट विशेषज्ञ पुजारा को पिछले चार पांच साल से किसी आईपीएल टीम ने नहीं खरीदा है। नए केंद्रीय अनुबंध में ऋषभ पंत को भी जगह मिल सकती है जो अब टेस्ट में विकेटकीपर के रूप में पहले विकल्प हैं। उन्हें इस साल अनुबंध नहीं दिया गया। उधर बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम के नये कोच डब्ल्यूवी रमन के साथ करार कर लिया। एडुल्जी ने इसका विरोध किया था लेकिन आज औपचारिकताएं पूरी कर ली गई। इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें