फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम की जमकर निंदा, कह दी इतनी बड़ी बात

Mon, 07 Jan 2019 08:25 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ricky Ponting - फोटो : pti
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को नाथन लायन ने अपने एलबीडब्ल्यू आउट होने के फैसले की समीक्षा नहीं करने का निर्णय लिया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने मौजूदा टीम की जमकर आलोचना की है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
kuldeep yadav
लायन को कुलदीप यादव की गेंद के पैड पर लगने के बाद एलबीडब्ल्यू करार दिया गया। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े मिशेल स्टार्क से पूछा कि उन्हें अंपायर के फैसले की समीक्षा लेने का विकल्प लेना चाहिए या नहीं, लेकिन दोनों ने ऐसा नहीं करने का फैसला किया जबकि उस समय पारी के दो रिव्यू बचे हुए थे और केवल दो ही विकेट रह गए थे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
कुलदीप यादव
चौथे दिन स्टंप तक ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 300 रन के स्कोर पर सिमट गई, जिससे भारत ने फॉलोआन देने का फैसला किया। भारत ने सात विकेट पर 622 रन पर पहली पारी घोषित की थी। 

4 of 6
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : file photo
पोंटिंग ने चैनल सेवन पर कहा, 'वो आउट होना काफी कुछ बताता है, इससे पता चलता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की मानसिक स्थिति अभी कैसी है। कहीं भी कोई भी निराशा नहीं दिखती। उन्होंने इस पहलू के बारे में क्यों नहीं सोचा? उनके पास तब भी दो रिव्यू बचे थे। '
विज्ञापन

5 of 6
रिकी पोंटिंग
पोंटिंग ने स्टार्क भी आलोचना की जो दूसरे छोर पर थे और उन्होंने इसमें कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा, 'सीधे इनकार कर देने से मिशेल स्टार्क का मतलब था कि यह फैसला लेना मुझ पर नहीं निर्भर नहीं करता, तुम्हें फैसला करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
team india
उन्होंने कहा,  'दुर्भाग्य से, जब आप क्रीज पर होते हो तो यह भागीदारी होती है। आप अपने साथी खिलाड़ी को बचाने के लिए सब कुछ करने की कोशिश कर सकते हो, लेकिन वहां ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।' रिप्ले में लगता है कि गेंद शायद ऑफ स्टंप की लाइन से बाहर निकली थी और अगर उन्होंने डीआरएस लिया होता तो लायन को 'नाट आउट' करार किया जा सकता था। इनपुट-भाषा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें