ऑस्ट्रेलिया को फॉलोआन देने के बाद टेस्ट शृंखला में भारत की जीत की संभावना प्रबल है लेकिन पीटर हैंड्सकॉम्ब का कहना है कि सोमवार को चौथे टेस्ट मैच के आखिरी दिन उनकी टीम आत्मसम्मान के लिए ड्रॉ कराने की कोशिश करेगी।
हैंड्सकॉम्ब ने बारिश से प्रभावित चौथे दिन के खेल के बाद कहा कि उनके पास मैच ड्रॉ करने का अच्छा मौका है जिससे भारत की बढ़त को 2-1 पर रोक सकते हैं।