अश्विन टेस्ट में अब तक छह शतक के अलावा 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। यानी कुल मिलाकर उन्होंने 20 पचास से ज्यादा के स्कोर बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 30+ फाइव विकेट हॉल लिए हैं, यानी 30 से ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लिए हैं।
भारत के स्टार क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। इस शतक की बदौलत भारत एक बड़े स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। एक वक्त 34 रन पर तीन विकेट गंवा चुके भारत को यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत की साझेदारी ने संभाला। फिर अश्विन और जडेजा की रिकॉर्ड साझेदारी ने टीम को 300 के पार पहुंचाया। छठे शतक के साथ ही अश्विन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए। 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी ने इससे पहले यह रिकॉर्ड नहीं बनाया था। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अश्विन और जडेजा
- फोटो : BCCI
अश्विन टेस्ट में अब तक छह शतक के अलावा 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। यानी कुल मिलाकर उन्होंने 20 पचास से ज्यादा के स्कोर बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 30+ फाइव विकेट हॉल लिए हैं, यानी 30 से ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। अश्विन के नाम 36 फाइव विकेट हॉल हैं। वह 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 20 50+ स्कोर और 30+ फाइव विकेट हॉल लेने वाले पहले क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अश्विन और जडेजा
- फोटो : BCCI
खास बात तो यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि अपने घरेलू मैदान पर हासिल की। चेन्नई में यह उनका दूसरा शतक रहा। भारत का स्कोर एक वक्त छह विकेट पर 144 रन था। इसके बाद जडेजा और अश्विन ने बांग्लादेश की गेंदबाजी लाइन अप की बखिया उधेड़ कर रख दी। अश्विन ने टेस्ट करियर का अपना सबसे तेज शतक लगाया।
4 of 5
अश्विन और जडेजा
- फोटो : BCCI
अश्विन ने आठवें या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट मैचों में चार टेस्ट शतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेनियल विटोरी के नाम टेस्ट में आठवें या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा पांच शतक हैं। 38 वर्षीय अश्विन का चेपॉक स्टेडियम में शानदार रिकॉर्ड है। पांच टेस्ट की सात पारियों में अश्विन ने 55 से ज्यादा की औसत से 330+ रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।
अश्विन ने चेपॉक में 23.60 की औसत से 30 विकेट भी लिए हैं, जिसमें 103 रन देकर सात विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। अश्विन गारफील्ड सोबर्स (वेस्टइंडीज), कपिल देव (भारत), क्रिस केर्न्स (न्यूजीलैंड), और इयान बॉथम (इंग्लैंड) जैसे शीर्ष ऑलराउंडरों में शामिल हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में किसी एक मैदान पर कई पांच विकेट हॉल और कई शतक लगाए हैं।