फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: मुंबई के खिलाफ शतक ठोककर यश दुबे ने सिद्धू मूसेवाला को किया याद, केएल राहुल के अंदाज में मनाया जश्न

Fri, 24 Jun 2022 06:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

यश दुबे ने शुभम एस शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी की। इसी साझेदारी ने मध्य प्रदेश को मैच में मजबूत बना दिया। यश ने अपनी 336 गेंद की पारी में 14 चौके लगाए। वहीं, शुभम ने 215 गेंद पर 116 रन बनाए। इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
1 of 6
मध्य प्रदेश के यश दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन शुक्रवार (24 जून) को मध्य प्रदेश के यश दुबे ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 133 रन की पारी खेली। शतक लगाने के बाद यश दुबे ने एक साथ सिद्धू मूसेवाला और केएल राहुल को याद किया। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी और भारत के उपकप्तान केएल राहुल की तरह जश्न मनाया।
विज्ञापन

2 of 6
मध्य प्रदेश के यश दुबे - फोटो : BCCI/Twitter
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 374 रन बनाए। मध्य प्रदेश ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में 368 रन बना लिए हैं। वह अभी मुंबई से सिर्फ छह रन दूर है। रजत पाटीदार 67 और आदित्य श्रीवास्तव 11 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मध्य प्रदेश के शुभम शर्मा - फोटो : BCCI/Twitter
यश दुबे ने शुभम एस शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी की। इसी साझेदारी ने मध्य प्रदेश को मैच में मजबूत बना दिया। यश ने अपनी 336 गेंद की पारी में 14 चौके लगाए। वहीं, शुभम ने 215 गेंद पर 116 रन बनाए। इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया।

4 of 6
मध्य प्रदेश के यश दुबे - फोटो : BCCI/Twitter
यश दुबे ने शतक लगाते ही पहले केएल राहुल की तरह दोनों कानों में उंगली डालकर जश्न मनाया। क्रिकेट में केएल राहुल तो फुटबॉल में बार्सिलोना के स्ट्राइकर मेम्फिस डिपाय इस तरह से जश्न मनाते हैं। दुबे के जश्न मनाने के अंदाज को देखकर लगा कि वह राहुल के फैन हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मध्य प्रदेश के यश दुबे - फोटो : BCCI/Twitter
दुबे ने राहुल की तरह जश्न मनाने के बाद मूसेवाला को याद किया। उन्होंने मूसेवाला के अंदाज में अपनी जांघ पर थपकी मारी और एक हाथ को ऊपर की ओर उठा लिया। मूसेवाला की हत्या पिछले महीने पंजाब के मनसा में हुई थी। अपने गानों के जरिए उन्होंने युवाओं में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। यश दुबे को देखकर ऐसा लगा कि वह भी मूसेवाला के प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरफराज ने सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी - फोटो : BCCI/Twitter
यश दुबे से पहले सरफराज खान ने दूसरे दिन शतक लगाकर मूसेवाला को याद किया था। उन्होंने 243 गेंद पर 134 रनों की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए। सरफारज ने इस सीजन की आठ पारियों में 900 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उन्होंने चार शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें