फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interesting Facts: हर दिन 250 झपकियां लेने वाली चींटियां दिन-रात करती हैं काम, जानिए इनके बारे में रोचक बातें

Fri, 24 Jun 2022 06:10 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कभी नहीं सोती है मेहनती चींटी - फोटो : istock
Interesting Facts About Ants: सबसे आम और आसानी से पाए जाने वाले कीड़ों में चींटियां भी शामिल हैं। ये अक्सर हमें अपने घरों में या उसके आस-पास देखने को मिल जाती हैं। ये दिखने में बेहद छोटी होती हैं, लेकिन इनके अंदर जो खासियत है वह बेहद कमाल की हैं। चींटी अपने आप में कुदरत का बेहद खास क्रीचर है, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। ये बात हम सब जानते हैं कि चींटी बहुत मेहनती होती है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि उसकी तुलना में उसका शरीर बहुत सारी कॉम्प्लिकेशंस से भरा रहता है। इस जीव के बारे में काफी चीजें बेहद अजीब हैं, आपको शायद ही इनके बारे में पता होगा। तो आइए आज हम आपको चीटियों के बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं। आपने चींटियों को अक्सर एक साथ एक लाइन बनाकर चलते देखा होगा क्योंकि बेहद सामाजिक होती हैं। इन्हें कुनबे में ही रहना पसंद होता है।
विज्ञापन

2 of 7
कभी नहीं सोती है मेहनती चींटी - फोटो : istock
सीधी-सादी दिखने वाली इन चींटियों का भयानक रूप तब देखने को मिलता है, जब वह अपनी कॉलोनी की लड़ाई लड़ती हैं। ये इतने भायानक तरीके से लड़ती हैं, कि इसमें उनकी जान तक चली जाती है। ये भी मधुमक्खियों की ही तरह कॉलोनी में काफी व्यवस्थित ढंग से चलती हैं। यहां पर सभी के काम बंटे हुए होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कभी नहीं सोती है मेहनती चींटी - फोटो : istock
आपको जानकर हैरानी होगी कि छोटी सी दिखने वाली इन चींटियों के दिमाग में कुल ढाई लाख मस्तिष्क की कोशिकाएं पाई जाती हैं। इसी के सहारे वो अपना नन्हा सा दिमाग दिन-रात चलाती रहती हैं।

4 of 7
कभी नहीं सोती है मेहनती चींटी - फोटो : istock
सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि उन्हें अपने शरीर और दिमाग को चार्ज करने के लिए सोने की जरूरत भी नहीं होती, बल्कि वह दिन में कई बार छोटी-छोटी झपकियां लेकर काम चलाती हैं। हर दिन ये लगभग 250 झपकियां लेती हैं, जो 1 मिनट से भी कम की होती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
कभी नहीं सोती है मेहनती चींटी - फोटो : istock
एक और खास बात ये है कि चीटियां अपने छोटे से शरीर से 20 गुना अधिक वजन ढो सकती हैं। आपने भी कई बार उन्हें खाने के टुकड़े या किसी मरे जीव को सिर पर उठाकर ले जाते देखा होगा, जो उनके काफी बड़े होते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
कभी नहीं सोती है मेहनती चींटी - फोटो : istock
क्या आपको पता है कि चींटियों के कान भी नहीं होते, इसलिए वह सुन भी नहीं पातीं। ऐसे में वे पैरों की वाइब्रेशन और उसके आस-पास की तंत्रिकाओं से हलचल का पता लगाकर उसके अनुरूप ही काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कभी नहीं सोती है मेहनती चींटी - फोटो : istock
वहीं कुछ चींटियों के पंख भी होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर चींटियों की प्रजातियां पंख उगा सकती हैं, ये उनके ऊपर होता है। इसके अलावा चींटियों को ठंड पसंद नहीं है। इसलिए वे जाड़े में गायब हो जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें