फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान पर जीत के साथ पाक की चमकी किस्मत, अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग

Sun, 30 Jun 2019 03:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
वर्ल्ड कप में शनिवार को ग्रुप स्टेज के दो अहम मुकाबले खेले गए। लीड्स में जहां पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया वहीं लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर जीत हासिल की। इन दोनों मुकाबले के बाद अब अंकतालिका में बड़ा फेरबदल हो गया है।

पाकिस्तान ने जहां लंबी छलांग लगाई है वहीं इंग्लैंड को बड़ा नुकसान हुआ है। ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं अंकतालिका पर। 
 
विज्ञापन

2 of 6
स्टार्क - फोटो : social media
अंक तालिका में पहले स्थान पर आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से अभी भी काबिज है। शनिवार को न्यूजीलैंड को हराकर दो अतिरिक्त अंक हासिल करते हुए टीम ने पहले स्थान पर कब्जा जमाए रखा। टीम 8 मुकाबले खेलने के बाद सात जीत और एक हार के साथ अभी 14 अंकों और +1.000 की रन रेट के साथ सबसे आगे है।
विज्ञापन

3 of 6
टीम इंडिया - फोटो : social media
अंक तालिका में दूसरे स्थान पर विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया का कब्जा कायम है। जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम नेअपने  छह मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है और उसका एक मैच बेनतीजा रहा। कोहली सेना फिलहाल 11 अंकों और +1.160 की शानदार रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

4 of 6
न्यूजीलैंड - फोटो : social media
वहीं केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम को ऑस्ट्रेलिया से हारने के बावजूद ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है और वो अभी भी तीसरे स्थान पर बनी हुई है। कीवी टीम अपने खेले गए 8 मैचों में पांच में जीत, दो हार और एक मैच बेनतीजा रहने के बाद 11 अंकों के साथ +0.572 की रन रेट से तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
वहीं चौथे स्थान पर बड़ा फेरबदल हुआ है, टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड अब एक पायदान खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और उसकी जगह पाकिस्तान ने चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। पाकिस्तान ने खेले गए 8 मुकाबलों में 4 जीत, तीन हार और एक मैच बेनतीजा रहने के बाद 9 अंकों और -0.792 की कमजोर रनरेट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विश्व कप द्घाटन समारोह - फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल में अभी सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने क्वालीफाई किया है, उसके अलावा तीन स्थानों के लिए अभी जंग जारी है। ऐसे में अंक तालिका में आने वाले दिनों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
 
  टीम खेले  जीत हारे बेनतीजा रन रेट  अंक
1.  ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 +1.000 14
2. इंडिया 6 5 0 1 +1.160 11
3. न्यूजीलैंड 8 5 2 1 +0.572 11
4. पाकिस्तान 8 4 3 1 -0.792 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें