फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई तीन बड़ी टीमें, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा World Cup 2019

Sun, 30 Jun 2019 02:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : icc
12वें वर्ल्ड कप में शनिवार तक कुल 37 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अभी ग्रुप स्टेज के 8 मुकाबले और खेले जाने हैं। राउंड रोबिन फॉर्मेट में खेले जा रहे इस बार के वर्ल्ड कप में हर टीम आपस में एक-दूसरे के साथ मैच खेल रही है और ग्रुप स्टेज के बाद अंकतालिका में टॉप चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने 12 अंकों के साथ सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है और तीन अन्य टीमों का फैसला भी जल्दी ही हो जाएगा। वहीं तीन टीमें ऐसी हैं जो सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह से बाहर हो गई हैं। तो आइए जानते हैं उन तीनों टीम के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 5
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल की रेस से सबसे पहले बाहर हुई अफगानिस्तान की टीम। युवाओं से भरी टीम ने पाकिस्तान को अभ्यास मैच में हराकर शुरुआत अच्छी की थी मगर टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उसे 8 मैचों तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई। अब उसे अपने कोटे का बचा हुआ एक मुकाबला खेलना है जिसमें उसका सामना वेस्टइंडीज से होगा।
विज्ञापन

3 of 5
South Africa vs Pakistan
अपने बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम कमजोर हो गई और अपनी छवि के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। फाफ डू प्लेसी की कप्तानी वाली अफ्रीकी टीम दूसरी टीम बनी जो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। उसने अब तक 8 मुकाबले खेले जिसमें 2 जीते, 5 हारे और 1 मैच बेनतीजा रहा। टीम को अपने कोटे का आखिरी मुकाबला मजबूत ऑस्ट्रेलिया से खेलना है।

4 of 5
वेस्टइंडीज - फोटो : पीटीआई
वहीं टूर्नामेंट के शुरुआत में पाकिस्तान को जबरदस्त तरीके से हराने के पसंदीदा माने जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम अपने प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाई और लगातार हार की वजह से अंकतालिका में नीचे खिसक गई। गुरुवार को इंडिया से हारते ही कैरेबियाई टीम भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। टीम 7 मुकाबले खेलने के बाद 1 जीत, 5 हार और 1 मैच बेनतीजा रहने की वजह से नीचले पायदान पर रही। उसे अपने कोटे के दो अन्य मुकाबले खेलने हैं जिसमें उसका सामना श्रीलंका और अफगानिस्तान से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : social media
इसके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तीन टीमें फिलहाल प्रमुख दावेदार हैं जिनमें इंडिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का नाम शामिल है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें