विराट कोहली
- फोटो : Social media
उन्होंने आगे कहा, 'जैसा कि मैंने पहले कहा, ये चीजें होती हैं। किसी से भी एक या दो कैच मिस हो सकता है। यहां तक कि जोंटी रोड्स भी यहां और वहां कैच लेने से चूक गए। जावेद मियांदाद को एक महान क्षेत्ररक्षक माना जाता था और यदि आप देखेंगे तो उन्होंने भी एक या दो बार स्लिप किया। यह मैदान पर सिर्फ एक बुरा दिन था, जो सबसे अच्छा भी हो सकता है। उन्होंने दृढ़ता से आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त क्रिकेट खेला है।'