फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने हफीज को लताड़ा, इस खिलाड़ी की वापसी पर उठाए थे सवाल

Sun, 22 Mar 2020 03:12 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Mohammad Hafeez
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दागी शारजील खान की वापसी पर सवाल उठाने के लिए मोहम्मद हफीज को लताड़ लागाई है। पासीबी ने कहा है कि यह सीनियर आलराउंडर अपने साथी खिलाड़ियों की आलोचना करने और पीसीबी की राजनीति पर टिप्पणी करने के बजाए अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करे।हफीज ने शनिवार को शार्जील को स्पॉट फिक्सिंग के कारण ढाई साल का प्रतिबंध झेलने के बाद राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलने का एक और मौका देने के पीसीबी के फैसले की आलोचना की थी।
विज्ञापन

2 of 4
शारजील खान - फोटो : सोशल मीडिया
इससे दागी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह देने की पीसीबी की नीति को लेकर चर्चा छिड़ गई। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार पीसीबी सीईओ ने कहा कि वर्तमान खिलाड़ियों को अन्य खिलाड़ियों की आलोचना करने या क्रिकेट बोर्ड की नीतियों के बारे में बात करने के लिए सोशल मीडिया पर नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
मोहम्मद हफीज - फोटो : ESPN
उन्होंने कहा कि वे विश्व क्रिेकेट या क्रिकेट की विभिन्न चीजों को लेकर अपनी राय रख सकते हैं, लेकिन वे खिलाड़ियों और बोर्ड के सही और गलत के बारे में बात नहीं कर सकते। उन्हें यह क्रिकेट बोर्ड पर छोड़ देना चाहिए। शारजील खान पर 2017 में पाकिस्तान सुपर लीग में भ्रष्टाचार में अपनी भूमिका के कारण पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन बाद में पीसीबी ने उसकी सजा कम कर दी थी।
विज्ञापन

4 of 4
मोहम्मद आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
हफीज ने कुछ साल पहले मोहम्मद आमिर की पाकिस्तानी टीम में वापसी पर भी सवाल उठाए थे। वसीम ने कहा कि हफीज को अन्य खिलाड़ियों के गलत और अच्छे पर बात करने के बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं निजी तौर पर मोहम्मद हफीज से बात करूंगा। मेरे विचार में उसे अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। वह क्रिकेट के बारे में अपनी राय रख सकता है लेकिन अन्य खिलाड़ियों के बारे में निजी राय नहीं दे सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें