पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी आज यानी एक मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार अफरीदी ने इस मौके पर एक ट्वीट कर अपने प्रशंसकों के बधाई संदेशों के प्रति आभार जताया। हालांकि उनके ट्वीट की वजह से उनकी उम्र को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई। अफरीदी हमेशा से अपनी उम्र को लेकर विवादों में रहे हैं और इसपर अक्सर चर्चा होते रहती है। लेकिन सोमवार को अफरीदी ने अपने ट्वीट में अपनी उम्र का जिक्र किया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया।