फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में प्रियंका गांधी: कामाख्या मंदिर में की पूजा, भाजपा सरकार के खिलाफ शुरू किया राज्यव्यापी प्रदर्शन

Mon, 01 Mar 2021 02:33 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
1 of 7
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
असम में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार को धार देनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को असम के रण में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री हुई। उन्होंने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही सोमवार को असम के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की। पूजा-अर्चना के बाद प्रियंका ने लखीमपुर में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके साथ आदिवासी नृत्य भी किया। असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में मतदान होगा।
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
प्रियंका सबसे पहले जलुकबारी इलाके में रुकी, जहां कांग्रेस समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नीलाचल हिल्स स्थित शक्ति पीठ के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका यहां लाल पोशाक में नजर आईं। यह रंग शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है।



 
विज्ञापन

3 of 7
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
कांग्रेस नेता ने कहा कि वह काफी समय से मंदिर आना चाहती थीं और 'उनकी यह इच्छा पूरी हो गई।' उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'मैंने अपने, अपने परिवार और सबसे अधिक असम के लोगों लिए दुआएं मांगी।'

4 of 7
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
राज्य में आगामी चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि राजनीति के बारे में बाद में बात करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं भगवान का शुक्रिया अदा करने और उनका आशीर्वाद लेने मंदिर आई हूं, जिन्होंने मुझे बहुत कुछ दिया है।'
विज्ञापन

5 of 7
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
इससे पहले प्रियंका ने अपने फेसबुक पेज पर असम में अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत कामाख्या मंदिर में दर्शन के साथ करने की जानकारी दी थी। वहीं प्रियंका ने लखीमपुर में रोजगार के मुद्दे पर अपने अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस द्वारा अगले कुछ दिनों में राज्य के सरकारी दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Twitter
लखीमपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्थानीय लोगों से बात की और आदिवासी नृत्य किया। प्रियंका मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के अलावा तेजपुर में एक महारैली को भी संबोधित करेंगी। प्रियंका बेशक कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं लेकिन बतौर स्टार प्रचारक वे अब पांच राज्यों के चुनावों में भी कमान संभाल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
प्रियंका गांधी ने लखीमपुर में बेरोजगारी के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री कहते हैं 'आसाम टी पर हमला हो रहा है।' प्रधानमंत्री जी आसाम टी पर नहीं, आसाम की आइडेंटिटी पर हमला हो रहा है। और ये हमला स्वयं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और बीजेपी की सरकार कर रही है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें