कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच का मुकाबला अपने आप में ऐतिहासिक है लेकिन विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया अपने उस अजेय अभियान को बनाए रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी जो उसने लगातार 28 सालों से बनाए रखा है।
विज्ञापन
कोहली की टीम पर बड़ा चैलेंज, 28 साल के रिकॉर्ड को बचाए रखना होगा
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : getty
माना जा रहा है कि कानपुर की पिच टर्निंग पिच रहेगी लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम की खास बात यह है कि उसकी टीम में शामिल किसी भी फिरकी गेंदबाज को इस मैदान पर खेलने का अनुभव नहीं है। भारत के फिरकी गेंदबाज पहली बार यहां पर खेलने उतरेंगे। पिछले मैचों के आधार पर देखा जाए तो इस मैदान पर फिरकी गेंदबाजों का ही जलवा रहा है। भारत ने यहां खेले अपने पिछले 5 टेस्ट मैचों में 4 में जीत हासिल की है जबकि एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
विज्ञापन
कोहली की टीम पर बड़ा चैलेंज, 28 साल के रिकॉर्ड को बचाए रखना होगा
3 of 7
विराट कोहली
इन 5 टेस्ट मैचों में भारत की ओर से 70 फीसदी विकेट फिरकी गेंदबाजों ने झटके हैं। यहां पर 23.80 की औसत से 63 विकेट स्पिनर्स के खाते में गए। हालांकि इस बार टीम में शामिल किसी भी स्पिनर्स को यहां पर खेलने का अनुभव नहीं है। 2009 में भारत ने आखिरी बार यहां पर टेस्ट मैच खेला जिसमें श्रीलंका को एक पारी और 144 रनों से हरा दिया था।
कोहली की टीम पर बड़ा चैलेंज, 28 साल के रिकॉर्ड को बचाए रखना होगा
4 of 7
आर अश्विन
- फोटो : Getty
न्यूजीलैंड ने इससे पहले 2012 में भारत का दौरा किया था। 2 मैचों की उस सीरीज में आर अश्विन का जलवा दिखा था। उन्होंने किवी टीम की 4 पारियों में 3 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट झटकते हुए कुल 18 विकेट निकाल लिए थे। उनकी गेंदबाजी का औसत किसी भी अन्य टीम की तुलना में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर है। साथ ही अश्विन को क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे तेज टेस्ट में 200 विकेट लेने के लिए अगले मैच में 7 विकेट लेने की दरकार है।
विज्ञापन
कोहली की टीम पर बड़ा चैलेंज, 28 साल के रिकॉर्ड को बचाए रखना होगा
5 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : getty
टीम इंडिया की कमान इस बार विराट कोहली के हाथों में है और उन पर यह खास दारोमदार रहेगा कि पिछले 28 साल से भारत की धरती पर पहली टेस्ट जीत को तरस रही न्यूजीलैंड टीम को इस बार भी जीत के बगैर वापस भेजे। किवी टीम ने 1988 से एक भी टेस्ट मैच भारत में नहीं जीता है।
विज्ञापन
कोहली की टीम पर बड़ा चैलेंज, 28 साल के रिकॉर्ड को बचाए रखना होगा
6 of 7
न्यूजीलैंड
- फोटो : getty
1988 यानी पिछले 28 सालों से न्यूजीलैंड ने भारत की सरजमीं पर 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया को 6 में जीत मिली और 8 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। किवी टीम ने 1988 में आखिरी बार मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में भारत पर जीत हासिल की थी। भारत में हुए दोनों टीमों के बीच हुए 3 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है जबकि 5 मैच ड्ऱॉ हुए हैं। वैसे भारत में खेली 10 सीरीज में मेहमान टीम ने 8 सीरीज गंवाई है।
कोहली की टीम पर बड़ा चैलेंज, 28 साल के रिकॉर्ड को बचाए रखना होगा
7 of 7
न्यूजीलैंड
- फोटो : getty
एक ओर न्यूजीलैंड की टीम भारत में खेले टेस्ट मैचों में सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है 31 टेस्ट में। तो एशियाई धरती पर किवी टीम ने पिछली 3 सीरीज नहीं गंवाई है, हालांकि ये तीनों सीरीज ड्ऱॉ पर खत्म हुए हैं। 2012-13 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज बराबरी पर खत्म हुई तो 2013-14 में बांग्लादेश और 2014-15 में पाकिस्तान के खिलाफ किवी टीम सीरीज बचाने में कामयाब रही। इन तीनों सीरीज में उसे 2 में जीत मिली जबकि 2 में हार मिली और 3 मैच ड्ऱॉ पर खत्म हुए।