इस सम्मान को हासिल करने के बाद नीतू ने खुशी जताई। उन्होंने कहा- आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना बेहद सम्मान की बात है जिसे मैं राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी के लिए सर्वोच्च मान्यता मानती हूं।
भारत की पूर्व स्पिनर नीतू डेविड बुधवार को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली देश की दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं। उनसे पहले डाइना इडुल्जी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। भारतीय महिला टीम की चयन समिति की मौजूदा अध्यक्ष नीतू के नाम टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 8/53 का रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
2 of 6
नीतू डेविड
- फोटो : ICC
ऐसा करने वाली देश की पहली महिला गेंदबाज
बाएं हाथ की स्पिनर 47 साल की नीतू ने भारत के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच (10 टेस्ट और 97 वनडे अंतरराष्ट्रीय) खेले। वह 50 ओवर के प्रारूप में 100 विकेट के आंकड़े को छूने वाली देश की पहली महिला गेंदबाज भी रहीं। विश्व कप 2005 की सबसे सफल गेंदबाज नीतू ने भारत को पहली बार फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
3 of 6
नीतू डेविड
- फोटो : ICC
17 साल की उम्र में खेला पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला
नीतू ने 1995 में 17 साल की उम्र में नेल्सन में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। उन्होंने 1995 में ही जमशेदपुर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की दो रन की करीबी हार के दौरान 53 रन देकर आठ विकेट चटकाए जो अब भी महिला टेस्ट में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत गेंदबाजी प्रदर्शन है। नीतू ने 10 टेस्ट में 41 विकेट चटकाए जबकि 97 वनडे मुकाबलों में 16.34 के औसत से 141 विकेट हासिल किए। नीतू ने 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन दो साल बाद अपना फैसला बदलते हुए वनडे में एशिया कप और भारत के इंग्लैंड दौरे पर खेलीं।
4 of 6
नीतू डेविड
- फोटो : @BCCIWomen
पूर्व खिलाड़ी ने जताई खुशी
इस सम्मान को हासिल करने के बाद नीतू ने खुशी जताई। उन्होंने कहा- आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना बेहद सम्मान की बात है जिसे मैं राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी के लिए सर्वोच्च मान्यता मानती हूं। यह इस महान खेल के लिए जीवन भर के समर्पण के बाद आता है और यह मेरे लिए इस मुकाम तक पहुंचने की एक बहुत ही विशेष यात्रा है। अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों के साथ हॉल ऑफ फेमर माना जाना शानदार है और मैं इस विशिष्ट क्लब का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को भी हॉल ऑफ फेम में जगह मिली।
विज्ञापन
5 of 6
एबी डिविलियर्स-विराट कोहली
- फोटो : ICC
डिविलियर्स के नाम अनेक रिकॉर्ड दर्ज
दक्षिण अफ्रीका दिग्गज बल्लेबाज डिविलियर्स ने 14 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में तीनों प्रारूपों में 20 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने की क्षमता के लिए डिविलियर्स को मिस्टर 360 भी कहा जाता है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे में सबसे तेज अर्धशतक, शतक और 150 रन का रिकॉर्ड बनाया और उन्हें खेल के इतिहास के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है।
कप्तान के रूप में सफल रहे कुक
इंग्लिश क्रिकेटर कुक ने 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2018 में इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक टेस्ट रन और शतक बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। वह कप्तान के रूप में भी काफी सफल रहे।