फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yograj-Dhoni: 'मेरे पिता को मानसिक समस्याएं...', योगराज के धोनी पर जुबानी हमले के बाद वायरल हुआ युवी का वीडियो

Wed, 04 Sep 2024 01:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस वीडियो में युवराज सिंह को उनके पिता के बारे में कुछ तथ्यों को स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट से ली गई एक क्लिप में युवराज स्वीकार करते हैं कि उनके पिता को कुछ मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
योगराज और युवराज-धोनी - फोटो : Twitter
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर जुबानी हमला बोला था। इसके बाद सोशल मीडिया पर योगराज की जमकर आलोचना हुई थी। अब युवराज का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह अपने पिता की मानसिक समस्याओं पर बात करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
युवराज और धोनी - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट से ली गई एक क्लिप में युवराज स्वीकार करते हैं कि उनके पिता को कुछ मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे पिता को मानसिक समस्या है, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे।' युवराज ने चार नवंबर, 2023 को जारी पॉडकास्ट एपिसोड में यह बात कही थी।
विज्ञापन

3 of 6
युवराज सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज ने स्वीकार किया कि उनके पिता जीवन में सफल रहे हैं, लेकिन वह उनकी कुछ चीजों को स्वीकार नहीं करते। युवराज ने कहा, 'मुझे लगता है कि कुछ चीजें हैं जिन पर उन्हें ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं करते।' युवराज और धोनी एक दशक से अधिक समय से भारतीय टीम के साथी रहे हैं और एक समय युवराज ने धोनी के डिप्टी के रूप में काम किया था। हालांकि, विवाद की जड़ इस तथ्य को माना जाता है कि 2007 में राहुल द्रविड़ के बाद धोनी को कप्तानी दी गई थी, जबकि युवराज द्रविड़ के उप-कप्तान भी थे। युवराज कई बार इसे जाहिर भी कर चुके हैं कि उन्हें लगा था कि कप्तानी उन्हें दी जाएगी। हालांकि, मैदान पर उतरकर दोनों ने देश को कई मैचों में जीत दिलाई। इसे सुपरहिट जोड़ी माना जाता है। युवराज ने इस पॉडकास्ट में यह भी कहा था कि वह और धोनी दोस्त नहीं हैं, लेकिन देश के लिए खेलते वक्त उनका ध्यान सिर्फ भारत को जिताने पर होता था।

4 of 6
युवराज और धोनी - फोटो : Twitter
इससे पहले योगराज ने जी स्विच के यूट्यूब चैनल से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए। वह बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के खिलाफ जो किया है, वह सब कुछ अब सामने आ रहा है। उन्हें जीवन में कभी माफ नहीं किया जा सकता। मैंने जीवन में कभी दो चीजें नहीं की हैं, पहला जिसने मेरे लिए गलत किया है, मैंने उसे कभी माफ नहीं किया है और दूसरा, मैंने अपने जीवन में कभी भी उन्हें गले नहीं लगाया है, चाहे वह मेरे परिवार के सदस्य हों या मेरे बच्चे।'
विज्ञापन

5 of 6
युवराज, योगराज और धोनी - फोटो : Twitter
यह पहली बार नहीं है जब योगराज ने धोनी पर सीधा निशाना साधा है। इस साल की शुरुआत में 66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया था कि धोनी के बुरे कामों के कारण सीएसके आईपीएल 2024 हार गई। उन्होंने धोनी पर युवराज से ईर्ष्या करने का भी आरोप लगाया। योगराज ने कहा था, 'सीएसके आईपीएल 2024 हार गई। वे क्यों हार गए? जो बोओगे, वैसा ही काटोगे। युवराज सिंह आईसीसी के एम्बेसडर हैं, उन्हें सलाम! ईर्ष्यालु धोनी, वह कहां हैं? उसने युवराज से हाथ तक नहीं मिलाया और यही कारण है कि सीएसके इस साल विफल रही।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवराज और धोनी - फोटो : Twitter
धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, 43 वर्षीय यह दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज अभी भी आईपीएल में एक खिलाड़ी के रूप में सक्रिय है। चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ धोनी का भविष्य फिलहाल अनिश्चित है क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह अगले साल आईपीएल में हिस्सा लेगा या नहीं। इसको लेकर कयासों का दौर जारी है। यह बात भी सामने आई थी कि सीएसके उन्हें एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खिलाने के लिए बीसीसीआई को मना रहा था। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के भविष्य से धोनी की भविष्य तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें