फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के फॉर्म हाउस के उत्पादों की बाजार में भारी मांग, रांची में शुरू हुई फल और सब्जियों की बिक्री

Mon, 22 Mar 2021 04:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी ईजा फार्म - फोटो : twitter@Shalvi_Rajput07
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी ने अब रिटेल बिजनेस में कदम बढ़ाया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने गृह नगर रांची में ईजा फार्म के नाम से आउटलेट खोला है। इस आउटलेट पर धोनी के फार्महाउस में उगने वाले जैविक फल-सब्जियों और दूध की ब्रिकी की जाती है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी ईजा फार्म - फोटो : twitter@Shalvi_Rajput07
धोनी के फार्महाउस में तैयार की जाने वाले फल और सब्जियों की बाजार में भारी मांग है। ईजा आउटलेट पर जैसे ही धोनी के फार्महाउस की ऑर्गेनिक फल-सब्जियां और दूध पहुंचता है तो खरीदने वालों की लाइन लग जाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी ईजा फार्म - फोटो : twitter@Shalvi_Rajput07
रांची के लोगों को जैसे ही पता चला कि एमएस धोनी के फार्महाउस की दूध, फल और सब्जियां ईजा आउटलेट पर बिकने आई हैं तो लोग आनन-फानन में वहां पहुंचने लगे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर खरीददारी की। 

4 of 6
एमएस धोनी ईजा फार्म - फोटो : @Shalvi_Rajput07
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने खेती-बाड़ी पर ध्यान केंद्रित किया। इस सिलसिले में उन्होंने अपने शहर के सैंबो इलाके में 46 एकड़ का फार्महाउस बनवाया। माही इस फॉर्म की 43 एकड़ जमीन पर फल और सब्जी की खेती करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी ईजा फार्म - फोटो : @Shalvi_Rajput07
इसके अलावा एमएस धोनी ने अपने फार्महाउस में कड़कनाथ मुर्गे का व्यवसाय शुरू किया है। हाल ही में एमएस धोनी ने मध्यप्रदेश के झबुआ से कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गों के चूजे मंगाए थे। कुल मिलाकर धोनी का मकसद बाजार में शुद्ध और जैविक चीजें लोगों के लिए उपलब्ध कराना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धोनी का फार्महाउस - फोटो : ट्विटर
क्रिकेट के नजरिए से अगर देखा जाए तो महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान रहे. उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और साल 2011 में 50 ओवर का विश्व कप जिताया था। भारत के लिए 2 विश्व कप जीतने वाले एमएस धोनी भारत के इकलौते क्रिकेट कप्तान हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें